Nawazuddin Siddiqui: पत्नी से अलगाव के बीच नवाज ने कह दी ऐसी बात, बोले- ‘छोटे शहरों में होता है सच्चा प्यार…’

0
398
Nawazuddin Siddiqui

Nawazuddin Siddiqui: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘जोगीरा सा रा रा’ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। एक्टर इस फिल्म में पहली नेहा शर्मा के साथ रोमांस करते नजर आ रहे हैं। वहीं अब नवाज अपने एक बयान को लेकर चर्चा का केंद्र बन गए हैं। एक्टर की पर्सनल लाइफ में चल रही परेशानियों के बीच नवाज ने एक ऐसी बात कह दी, जिसे सुनकर उनके फैंस हैरान हो गए। एक्टर ने बताया कि वह काफी रोमांटिक इंसान हैं, उन्होंने प्यार को पाने के लिए अपने कई  दोस्तों की भी मदद की हैं।

nawazuddin siddiqui

रोमांटिक इंसान है नवाजुद्दीन सिद्दीकी

नवाजुद्दीन सिद्दीकी इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ में चल रहे विवादों को लेकर लाइम लाइट में छाए हुए हैं। इसी बीच नवाज ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने रोमांस के बारे में खुलासा किया है, उन्होंने बताया कि उनके अंदर एक सॉफ्ट रोमांटिक लड़का है। 49 साल के नवाज ने कहा, ‘प्यार में करना अच्छा होता है। प्यार होना चाहिए। हमें प्यार में होना चाहिए और प्यार फैलाना चाहिए। प्यार बहुत जरूरी चीज है।’ इसके बाद नवाजुद्दीन ने बताया कि वो काफी रोमांटिक इंसान है। नवाजुद्दीन के अनुसार सच्चा प्यार बस छोटे शहरों में होता है और जो बड़े शहरों में होता है वो बस कंप्रोमाइज होता है। नवाजुद्दीन ने ये भी कहा, ‘छोटे शहरों में लोग अपना प्यार करने से नहीं डरते। क्योंकि वहां कोई किसी को जज नहीं करता।’

यह भी पढ़ें:  Kangana Ranaut: कंगना पर बरसीं नवाजुद्दीन सिद्दीकी की भाभी, लंबा-चौड़ा पोस्ट लिख एक्ट्रेस की लगाई लताड़

ezgif.com gif maker 4 1

नवाज इन फिल्मों में आएंगे नजर

वहीं नवाजुद्दीन सिद्दीकी के वर्क फ्रंट की बात की जाए तो एक्टर हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘जोगिरा सारा रा रा’ में नजर आए थे। ये एक रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जिसमें एक्टर के साथ नेहा नेहा शर्मा नजर आ रही हैं।

यह भी पढ़ें: Nawazuddin Siddiqui: बॉलीवुड में आज के रोमांस पर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कसा तंज, कहा- यह मेरी समझ से परे है!’ 

यह भी पढ़ें: Ansune Kisse: हिंदी सिनेमा के बड़े से बड़े फैन को भी नहीं पता होंगे ये राज, जानें बॉलीवुड के 5 अनसुने किस्से