Monalisa Shalin: मोनालिसा संग शालीन ने किया डांस, ‘लॉलीपॉप लागेलु’ गाने पर वायरल हुआ एक्टर का वीडियो

0
396
Monalisa-Shalin Bhanot

Monalisa Shalin: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से लेकर हिंदी तक अपनी एक्टिंग का परचम लहरा चुकी एक्ट्रेस मोनालिसा अपनी बेहतरीन अदाकारी के अलावा अपने डांस के लिए भी जानी जाती है। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर ही अपनी डांस वीडियोज फैंस के साथ साझा करती रहती हैं, जिसे उनके फैंस भी काफी पसंद करते हैं और उनके डांस पर जमकर प्यार लुटाते हैं। इन दिनों एक्ट्रेस बिग बॉस 16 फेम शालीन भनोट के सुपरनैचुरल शो बेकाबु में नजर आ रही हैं। फैंस इस शो को भी काफी पसंद कर रहे हैं। इस बीच अब शो के सेट से शालीन और मोनालिसा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों भोजपुरी गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं।

Monalisa

मोनालिसा ने शेयर किया डांस वीडियो

इस वीडियो को मोनालिसा ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट शेयर किया है, शालीन भनोट के साथ मोनालिसा शूटिंग सेट पर ही भोजपुरी गाने ‘लॉलीपॉप लागेलु’ पर अपने किलर मूव्स से डांस फ्लोर पर आग लगाती दिखाई दे रही हैं। इस डांस वीडियो में उनके सुपर एनर्जेटिक और क्रेजी डांस मूव्स ने सभी के होश उड़ा दिए हैं। मोनालिसा और शालीन भनोट के कमर तोड़ डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और फैंस भी उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। वीडियो में मोनालिसा पीले रंग की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं और उन्होंने अपने शानदार डांस मूव्स दिखाए। दूसरी ओर शालीन भी काले रंग के आउटफिट में डैपर लग रहे थे और दोनों एनर्जी से भरपूर नजर आ रहे हैं। वीडियो को कैप्शन देते हुए मोनालिसा ने लिखा, ‘मेन गाने को बनाए रखना पड़ा, क्योंकि सेट पर हमारे पास यही वाइब है। बहुत लंबे दिन की शूटिंग के बाद भी हर कोई इतना ऊर्जावान और उत्साहित है @शालीनभनोट आप हमेशा सुपर एनर्जिटिक हैं और यह गाना, इस पर परफॉर्म करने में हमेशा बहुत मजा आता है और हमारे पसंदीदा रंजन सर आप बहुत ही अद्भुत इंसान हैं और हमेशा हमें चार्ज करते हैं। आप सभी एक हैं।’

ezgif.com gif maker 3 1

फैंस दे रहे रिएक्शन

एक यूजर ने मोनालिसा की वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘यह बिल्कुल फायर है! एनर्जी की पावरहाउस और @aslimonalisa आप दोनों को ढेर सारा प्यार!’ दूसरे फैन ने लिखा, @असलीमोनलिसा मैडम 41 साल की उम्र में भी आप इतना अच्छा डांस कर रहीं और मैं 44 साल की हूं, अगर मैं एक बार बैठ गई तो मैं नहीं उठ सकती।’