“माही पर लागू नहीं होगा यह रूल”, जानें सहवाग ने ऐसा क्याें कहा ?

0
344
Sehwag on MS Dhoni
Sehwag on MS Dhoni

आईपीएल फाइनल 2023 खेले जाने मे बस कुछ ही घंटो का वक्त बाकी है। तय शेड्यूल के अनुसार 28 मई को फाइनल मैच खेला जाना था लेकिन बारीश के कारण ये मैच अब रिजर्व डे यानी आज 29 मई को होगा। गौरतलब है कि लगातार बारीश के कारण मैच बाधित हो गया था। मैच अहमदाबाद मे होने के बावजूद चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस धोनी के लिए रेलवे स्टेशन पर इंतजार किया। ये दिखाता है कि धोनी को लोग कितना चाहते हैं। इसी बीच भारतीय टीम के पूर्व ओपनर बल्लेबाज विरेन्द्र सहवाग ने महेन्द्र सिंह धोनी के बारे मे एक बड़ी बात बोली है।

यह भी पढ़ें: IPL 2023 Final: कल MS Dhoni के सामने होंगे Hardik Pandya, जहां से शुरू हुआ था वहीं होगा अंत

सहवाग ने धोनी के बारे मे ये कहा …

दरअसल, सहवाग ने एमएस धोनी के संभावित भविष्य पर बात की है। सहवाग ने धोनी की कप्तानी में भी भारतीय टीम के लिए खेला है। उन्होंने जोर देकर कहा कि धोनी या तो टीम के पहले खिलाड़ी के रूप में खेलना जारी रखेंगे या तो या रिटायर हो जाएंगे। गौरतलब है कि यह बयान इम्पैक्ट प्लेयर रूल के संबंध में दिया है। क्योंकि पूर्व सलामी बल्लेबाज ने कहा कि धोनी पर यह रूल लागू नहीं होगा। सहवाग ने आगे कहा कि अगर आप फिट हैं तो यह (40 की उम्र में क्रिकेट खेलना) मुश्किल नहीं है।

Virender Sehwag on ms dhoni
Virender Sehwag on ms dhoni

“… यह नहीं होने वाला” – कपिल देव

बता दें कि हाल ही मे पूर्व भारतीय खिलाड़ी कपिल देव ने भी इसपर बयान एक बयान दिया था। एबीपी न्यूज से बात करते हुए कपिल देव ने कहा कि एमएस धोनी 15 साल से आईपीएल में खेल रहे हैं। हम उससे और क्या चाहते हैं। क्या हम चाहते हैं कि वह जिंदगी भर खेले, यह नहीं होने वाला है। इसके बजाय हमें शुक्रगुजार होना चाहिए कि वह 15 साल तक खेले। मालूम हो कि भारत ने 2007 में टी20 वर्ल्ड कप और 2011 में वनडे वर्ल्ड कप महेंद्र सिंह धोनी की ही अगुआई में जीता। 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी पर भी कब्जा टीम इंडिया ने धोनी की कप्तानी में किया था।

यह भी पढ़ें: MS Dhoni: क्या अगला सीजन नहीं खेलेंगे कैप्टेन कूल, कल के मैच में दे दिए संकेत