Myanmar Earthquake: म्यांमार और थाईलैंड में हर तरफ हाहाकार, भूकंप से कांपी धरती, 100 से ज्यादा लोगों की मौत, इमरजेंसी डिक्लेयर

0
367
Earthquake in myanmar and thailand
Earthquake in myanmar and thailand

Myanmar Earthquake: म्यांमार में शुक्रवार दोपहर बाद आए भूकंप के झटकों ने काफी कोहराम मचाया है। एक के बाद एक तीन झटके आए। इन झटकों की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.7 मापी गई है। ये बेहद शक्तिशाली भूकंप माना जाता है और इससे जोरदार नुकसान की खबरें हैं। वहीं, इसका असर भारत, थाईलैंड, बांग्लादेश और चीन समेत 5 पांच देशों में रहा है। म्यांमार और थाईलैंड में 16 लोगों की जान गई है। भीषण भूकंप के बाद म्यांमार और थाईलैंड में आपातकाल की घोषणा कर दी गई है। बैंकॉक में इसका सबसे ज्यादा असर देखने को मिला।

PM Modi ने स्थिति पर जताई चिंता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने म्यांमार और थाईलैंड में भूकंप के बाद की स्थिति पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि म्यांमार और थाईलैंड में भूकंप बाद की स्थिति पर चिंतित हूं। सभी की सुरक्षा की प्रार्थना कर रहा हूं। भारत हरसंभव सहायता के लिए तैयार है। हमने इस संबंध में प्रशासन को सतर्क रहने को कहा है। इसके साथ ही विदेश मंत्रालय से कहा है कि वह म्यांमार और थाईलैंड की सरकारों के संपर्क में रहे। सभी के सुरक्षित होने की कामना की।

भारत में भी महसूस किए गए भूकंप के झटके

म्यांमार में भूकंप की तीव्रता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि दिल्ली और आसपास के इलाकों में भी झटके महसूस किए गए। नोएडा और गोजियाबाद में भी लोग घरों से बाहर निकल आए। वहीं पूर्वोत्तर के राज्यों में भूकंप के तेज झटके महसूस हुए। भारत के पूर्वोत्तर राज्यों में भी इसका असर देखने को मिला है।

म्यांमार में भूकंप के चलते 13 लोगों की मौत हुई, जबकि यहां 200 लोग घायल हैं। वहीं, थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में अंडर कंस्ट्रक्शन 30 मंजिला इमारत गिर गई। इस साइट पर 400 लोग काम कर रहे थे। इनमें से 80 लोग लापता हैं, जबकि 3 लोगों की मौत हुई है।

बता दें कि भूकंप का केंद्र मध्य म्यांमार में था, जो मोनीवा शहर से लगभग 50 किलोमीटर (30 मील) पूर्व में स्थित था। म्यांमार के गृहयुद्ध से जूझ रहे इस देश में इस भूकंप के प्रभाव की अभी तक कोई विस्तृत रिपोर्ट नहीं आई है।

ये भी पढ़ें दिल्ली : म्यांमार मूल की युवती को अगवा कर किया सामूहिक दुष्कर्म