Saturday, July 27, 2024
HomeमनोरंजनBigg Boss 17 : आयशा खान के इलजामों पर मुनव्वर फारुकी ने...

Bigg Boss 17 : आयशा खान के इलजामों पर मुनव्वर फारुकी ने किया रिएक्ट, एक साथ दो लड़कियों को डेट कर रहे मुनव्वर?

Bigg Boss 17 : टीवी का मोस्ट कंट्रोवर्शियल शो ‘Bigg Boss 17 इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ हैं। इस सीजन में एंटरटेनमेंट से लेकर बिजनेस और सोशल मीडिया से जुड़ी हस्तियां शो का हिस्सा बनी हैं। आए दिन शो में खूब लड़ाई-झगड़े देखने को मिल रहे हैं। वहीं अब शो में आयशा खान ने वाइल्ड कार्ड के तौर पर एंट्री ली है।

आयशा ने शो से बाहर मुनव्वर फारुकी पर कई आरोप लगाए थे। आयशा का कहना था कि मुनव्वर ने उन्हें धोखा दिया है। शो में आकर आयशा ने मुनव्वर से सीधे सवाल किए, जिनके जवाब देते हुए मुनव्वर थोड़े हिचकिचाते दिखे।

hjgyyuuui

मुनव्वर ने आयशा किए सवाल

आपको बता दें कि शो के लेटेस्ट प्रोमो सामने आ गया है जिसमें, आयशा मुनव्वर से सवाल करती नजर आ रही हैं। वो मुनव्वर से पूछती हैं- आप तो ये बोलकर आए थे कि आपका ब्रेकअप हो चुका है। इस पर मुनव्वर कहते हैं- जी। फिर आयशा कहती हैं- जो आपने मुझे चीजें बोली थी वो झूठ थी? तो मुनव्वर पहले कहते हैं हां।

फिर कहते हैं नहीं झूठ नहीं थी। तो आयशा कहती हैं- आप टू टाइमिंग नहीं कर रहे थे? आपने मुझे आई लव यू नहीं कहा? तो मुनव्वर कहते हैं- हां मैंने कहा था। आगे आयशा कहती हैं- अगर सिर्फ मेरी बात होती तो मैं सुन लेती लेकिन एक और महिला इसमें इंवॉल्व है। मुनव्वर और आयशा की बातचीत के दौरान मन्नारा चोपड़ा भी साथ में थीं। वो ये सब सुनकर काफी शॉक्ड थीं।

vhghuuhuiuui

मुनव्वर फारुकी को लेकर आयशा ने कही बड़ी बात

गौरतलब है कि आयशा ने आरोप लगाए हैं कि मुनव्वर ने नाजिला सिताशी संग रिलेशनशिप में रहते हुए उनके (आयशा) साथ भी कमिटेड थे। वहीं मुनव्वर ने शो में मन्नारा के साथ बातचीत में बताया था, ‘मैं पिछले 2 साल से किसे के साथ हूं। मेरी शादी 2017 से 2020 तक चली। मेरी जिंदगी की सबसे अच्छी चीज मेरा बेटा है। वो 5 साल का है और अब मेरे साथ रहता है।’

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Most Popular