Bigg Boss 17 : एक बार फिर ईशा मालवीय पर फूटा समर्थ जुरेल का गुस्सा, दोनों के बीच हुई जमकर लड़ाई

0
416
Bigg Boss 17
Bigg Boss 17

Bigg Boss 17 : बॉलीवुड एक्टर सलमान खान का मोस्ट कंट्रोवर्शियल रियालिटी शो Bigg Boss 17 इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ हैं। इस सीजन में एंटरटेनमेंट से लेकर जर्नलिज्म, बिजनेस और सोशल मीडिया से जुड़ी हस्तियां शो का हिस्सा बनी हैं। शो में आए दिन घरवालों के बीच लड़ाई झगड़े देखने को मिलते हैं।

वहीं शो में ईशा मालवीय की पर्सनल लाइफ काफी चर्चा में रही हैं, उन्होंने इस घर में अपने एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक कुमार के साथ एंट्री की थी, हालांकि बाद में इस घर में उनके बॉयफ्रेंड समर्थ जुरेल ने भी घर में एंट्री ले ली। तभी से इन तीनों की लड़ाई काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं।

ghghgyftft

समर्थ- ईशा की हुई जमकर लड़ाई

आपको बता दें कि बीते बीकेंड के वार में समर्थ ने अपना आपा खो दिया था। दरअसल,  कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया लेटेस्ट एपिसोड में बिग बॉस 17 के घर में पहुंचे। उन्होंने कंटेस्टेंट के साथ कुछ गेम्स भी खेले। गेम में उन्होंने एक मैसेज दिखाया और घरवालों को अनुमान लगाना था कि ये किसने कहा है।

अभिषेक कुमार के मैसेज में विक्की जैन की उनके और खानजादी के बारे में बातचीत थी। उनके जाने के बाद अभिषेक कुमार ने ईशा मालवीय से बात की और उनसे पूछा कि वह घर के अंदर और सब घरवालों के साथ उनके बारे में क्यों बात कर रही हैं।

hhjjkk

समर्थ ने किया खुद को वॉशरूम में लॉक

अभिषेक ने कहा कि कि उनके और ईशा के बीच जो कुछ भी हुआ वह पुरानी बात है और वह इस बारे में कभी दूसरों से बात नहीं करते। इस पर ईशा जवाब देती हैं कि वह ऐसा करना जारी रखेंगी। इसी समय समर्थ जुरेल बाहर आते हैं और उन्हें बात करते हुए देखते हैं। इसके बाद अभिषेक और ईशा की बातचीत होता देख समर्थ ईशा पर सबके सामने चिल्लाने लगते है और वहां से चले जाते है।

ईशा जाकर एक कोने में चुपचाप रोने लगती है। जैसे ही ईशा समर्थ से बात करने के लिए अंदर जाती है, वह खुद को वॉशरूम के अंदर बंद कर लेते है। बाहर आने के बाद भी वह ईशा से बात करने से इनकार कर देते हैं।