Saturday, July 27, 2024
HomeमनोरंजनAlia Bhatt : बहू को नेशनल अवॉर्ड मिलने पर खुशी से फूले...

Alia Bhatt : बहू को नेशनल अवॉर्ड मिलने पर खुशी से फूले नहीं समा रही सास नीतू कपूर, ऐसे दी आलिया को बधाई

Alia Bhatt: बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई हैं। बीते दिन आलिया को उनकी फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में धमाकेदार अदाकारी के लिए नेशनल अवॉर्ड से नवाजा गया है। एक्ट्रेस को ये अवॉर्ड 17 अक्टूबर को देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिया। इस समारोह में Alia Bhatt के साथ उनके पति रणबीर कपूर भी पहुंचे थे। वहीं अब आलिया की सास और दिग्गज एक्ट्रेस नीतू कपूर ने भी अपनी बहू को नेशनल अवॉर्ड मिलने पर बधाई दी है।

Alia Bhatt

नेशनल अवॉर्ड मिलने पर नीतू कपूर ने बहू Alia Bhatt को दी बधाई

आपको बता दें कि Alia Bhatt को नेशनल अवॉर्ड मिलने पर उनकी सास नीत कपूर की खुशी का ठिकाना नहीं हैं। नीत कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आलिया की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ का एक वीडियो शेयर किया और उसके कैप्शन में लिखा – प्राउड..बहुत बहुत प्राउड..आलिया भट्ट..इसके साथ ही नीतू ने एक नजर ना लगने वाली इमोजी भी बनाई।

Alia Bhatt

ये भी पढ़े: Zeenat Aman: जब संजय खान ने गुस्से में मारकर तोड़ दिया था जीनत अमान का जबड़ा, एक्ट्रेस को मिली थी प्यार की बड़ी सजा

वहीं इससे पहले जब नेशनल अवॉर्ड के लिए आलिया का नाम सामने आया था तो नीतू कपूर ने कहा था कि, “आलिया भट्ट, आपके पहले राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए बहुत बहुत बधाई..”

Alia Bhatt

इस फिल्म में नजर आई थी Alia Bhatt

गौरतलब है कि फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ का निर्देशक संजय लीला भंसाली ने किया था। ये एक सत्य घटना पर आधारित फिल्म थी, जिसमें Alia Bhatt ने एक कोठे वाली का दमदार रोल निभाया था। इस रोल के दर्शक आज भी उनकी तारीफ करते हुए नजर आते हैं। वहीं एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करें तो Alia Bhatt को आखिरी बार फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में देखा गया था। वहीं रणबीर कपूर जल्द ही फिल्म ‘एनिमल’ में दिखाई देंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Most Popular