Saturday, July 27, 2024
HomeखेलWorld Cup 2023 | SA vs NED : डच टीम ने वर्ल्ड...

World Cup 2023 | SA vs NED : डच टीम ने वर्ल्ड कप में किया बड़ा उलटफेर, साउथ अफ्रीका को 38 रन से हराया

World Cup 2023 | SA vs NED : वनडे वर्ल्ड कप 2023 में नीदरलैंड्स की टीम ने एक और बड़ा उलटफेर किया है। मंगलवार को खेले गए मैच में नीदरलैंड्स ने साउथ अफ्रीका को 38 रन से हराकर इतिहास रच दिया। बारिश की वजह से मैच को 43-43 ओवर का खेला गया।  धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। नीदरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 245 रन बनाए। इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 207 रन बना पाई और मैच 38 रन से हार गई।  इस विश्व कप में यह अफ्रीका की तीन मुकाबलों में पहली हार है। इससे पहले इस टीम ने श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया को हराया था, लेकिन नीदरलैंड की टीम बड़ा उलटफेर करने में सफल रही। पिछले साल टी20 विश्व कप में भी जब नीदरलैंड्स ने दक्षिण अफ्रीका को हराया था।

World Cup 2023 | SA vs NED : डच टीम ने वर्ल्ड कप में किया बड़ा उलटफेर

पहले बल्लेबाजी करते हुए नीदरलैंड की टीम

बारिश के कारण मैच देरी से शुरू हुआ और दोनों पारियों से सात-सात ओवर की कटौती हुई। दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। नीदरलैंड की शुरुआत कुछ खास नहीं थी। 82 रन पर आधी टीम पवेलियन लौट गई थी। इसके बाद कप्तान एडवर्ड्स ने पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ मिलकर बेहतरीन साझेदारियां की और अपनी टीम को अच्छे स्कोर तक पहुंचाया। नीदरलैंड के लिए कप्तान चार्ल्स एडवर्ड्स ने नाबाद 78 रन बनाए। वन डर मर्वे ने 29 और आर्यन दत्त ने नौ गेंद में 23 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका के लिए लुंगी एनगिडी, मार्को यानसेन और कगिसो रबाडा ने दो-दो विकेट लिए। गेराल्ड कोट्जी और केशव महाराज को एक-एक विकेट मिला।

लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका की टीम

246 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत भी कुछ खास नहीं रही। 36 रन के स्कोर पर पहला विकेट गिरा। डिकॉक 20 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद बावुमा 16 रन के निजी स्कोर पर चलते बने। मार्करम एक और डुसेन चार रन बनाकर आउट हुए। क्लासेन और मिलर ने पांचवें विकेट के लिए 45 रन की साझेदारी कर थोड़ी उम्मीदें जगाई, लेकिन क्लासेन के आउट होने के बाद मिलर अकेले पड़ गए। यानसेन नौ रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद मिलर भी 43 रन के निजी स्कोर पर चलते बने और दक्षिण अफ्रीका की हार तय हो गई। कोट्जे 22 रन बनाकर आउट हुए। रबाडा ने नौ रन बनाए। अंत में केशव महाराज और लुंगी एनगिडी ने टीम का स्कोर 207 रन तक पहुंचाया। हालांकि, इसके बावजूद टीम को 38 रन से हार का सामना करना पड़ा।

World Cup 2023 : BCCI को क्यों है पाकिस्तान से इतना प्यार, क्या पुलवामा नहीं है याद ?

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Most Popular