Most Searched Athletes : गूगल के इस लिस्ट में इस युवा खिलाड़ी ने मारी बाजी, रोहित-विराट पीछे छुटे

0
340
Google Most Searched Athletes

Most Searched Athletes : सर्च इंजन गूगल ने साल 2023 में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले हस्तियों की लिस्ट जारी कर दी है। इसमें कियारा आडवानी ने टॉप किया है जबकि क्रिकेटर में शुभमन गिल ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। यानी नंबर वन पर गूगल पर इस साल सबसे ज्यादा बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी को सर्च किया गया है। जबकि इस सर्च लिस्ट के दूसरे नंबर पर भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल का नाम है। तीसरे स्थान पर न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर रचिन रवींद्र का नाम है।

गौरतलब है कि विश्व कप 2023 में उन्होनें काफी शानदार प्रदर्शन किया था और न्यूजीलैंड के लिए टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाया था। उनके अलावा फुटबॉलर डेविड बैकहम आठवें नंबर पर हैं। जबकि भारतीय टीम के 360 डिग्री खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव नौंवे स्थान पर इस लिस्ट में बने हुए हैं। वहीं दसवें स्थान पर ऑस्ट्रेलियाई टीम के ताबड़तोड़ बल्लेबाज ट्रेविस हेड का नाम है।

Most Searched Athletes

क्रिस्टियानो रोनाल्डो यहां भी रहे टॉप पर

इसके अलावा गूगल ने अपने पूरे 25 साल के इतिहास में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले विषयों की सूची जारी की। इस लिस्ट में टॉप पर है रियल मैड्रिड और मैनचेस्टर यूनाइटेड के पूर्व दिग्गज और पुर्तगाल फुटबॉल टीम के मौजूदा कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो। 38 साल के खिलाड़ी फिलहाल सऊदी अरब के क्लब अल-नस्र के लिए खेल रहे हैं। रोनाल्डो ने इस लिस्ट के लिए लियोनल मेसी, रोजर फेडरर, राफेल नडाल और जोकोविच जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ा है।

रोनाल्डो और मेसी अपनी पीढ़ी के सबसे बेहतरीन एथलीट्स में गिने जाते हैं और लगभग पिछले 15 वर्षों से अपने खेल पर हावी रहे हैं। वहीं, सबसे ज्यादा खोजे जाने वाले खेल की बात आती है, तो ‘फुटबॉल’ इसमें शीर्ष पर है।

गूगल के इस लिस्ट में कोहली का नाम नहीं

आपको बता दें कि लिस्ट जारी होने से पहले ऐसा माना जा रहा था कि इस लिस्ट में भारतीय दिग्गज विराट कोहली का नाम जरुर होगा लेकिन गूगल ने सभी को चौंका दिया है। इस लिस्ट में विराट कोहली का नाम नहीं है। हालांकि, विराट कोहली रोनाल्डो के बड़े फैन रहे हैं। उनको अपना फेवरेट बताते हैं।

ये भी पढ़ें : Virat-anushka wedding anniversary : फिर से मां बनने वाली हैं अनुष्का, छठी सालगिरह में दिखा लुक