Bhumi Pednekar : फरवरी के महीने में ही क्यों रिलीज होती हैं भूमि पेडनेकर की ज्यादातर फिल्में? एक्ट्रेस ने खुद बताई वजह

0
1085
Bhumi Pednekar
Bhumi Pednekar

Bhumi Pednekar : भूमि पेडनेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री की मोस्ट फेमस अभिनेत्रियों में से एक हैं। इन दिनों एक्ट्रेस अपनी आगामी क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘भक्षक’ को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। एक्ट्रेस की ये फिल्म भी फरवरी के महीने में रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है। दरअसल, एक्ट्रेस की ज्यादातर फिल्में फरवरी के महीने में ही रिलीज होती हैं।

ये भी पढ़े: Bigg Boss 17 : मन्नारा चोपड़ा के सपोर्ट में बोलीं प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा, अंकिता लोखंडे को सुनाई खरी-खोटी

ऐसे में सभी ये जानने को बेताब होंगे कि आखिर फरवरी महीनें और भूमि की फिल्मों की रिलीज डेट का नाता क्या है? तो आपको बता दें कि अभिनेत्री ने खुद ही इस राज से पर्दा उठा दिया है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान भूमि ने खुद बताया है कि उनकी ज्यादातर फिल्में फरवरी महीने में ही रिलीज क्यों होती हैं?

Bhumi Pednekar

फरवरी महीने में क्यों रिलीज होती हैं Bhumi Pednekar की फिल्में?

आपको बता दें कि इस सवाल का जवाब देते हुए हाल ही में भूमि पेडनेकर ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि, “अभिनय की दुनिया में कदम रखने के बाद से ही फरवरी का महीना मेरे लिए सबसे खास रहा है। मेरी पहली फिल्म ‘दम लगा के हईशा’ फरवरी में रिलीज हुई थी। इस फिल्म से मुझे बहुत प्रशंसा और सम्मान मिला है। इस फिल्म ने मुझे इंडस्ट्री में एक अलग पहचान दिलाई है। तभी से मुझे यह महीना अपनी फिल्मों के रिलीज के लिए भाग्यशाली लगता है।”

Bhumi Pednekar

‘भक्षक’ को लेकर एक्साइटेड हैं भूमि पेडनेकर

बता दें कि इस इंटरव्यू के दौरान आगे भूमि ने कहा कि, “मेरी फिल्म ‘बधाई दो’ भी फरवरी महीने में रिलीज हुई थी। यह फिल्म न केवल मेरे करियर के लिए, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री के लिए भी गेम-चेंजिंग फिल्म साबित हुई। मेरी आगामी फिल्म ‘भक्षक’ भी फरवरी में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को लेकर मैं काफी उत्साहित हूं। मुझे उम्मीद है कि यह फिल्म भी दर्शकों को पसंद आएगी और बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा कलेक्शन करने में सफल साबित होगी।”

Bhumi Pednekar

इस दिन रिलीज होगी ‘भक्षक’

भूमि पेडनेकर की फिल्म ‘भक्षक’ की बात करें तो ये फिल्म एक क्राइम ड्रामा फिल्म है, जो सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। इसे ओटीट प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा। बता दें कि ये फिल्म रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के तहत बनी है, जिसके निर्माता गौरी खान और गौरव वर्मा हैं। हाल ही में इस फिल्म का टीजर जारी किया गया था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया है।