Saturday, July 27, 2024
HomeमनोरंजनManoj Bajpayee: मनोज बाजपेयी ने बताया दिल्ली- मुंबई के बीच का फर्क,...

Manoj Bajpayee: मनोज बाजपेयी ने बताया दिल्ली- मुंबई के बीच का फर्क, बोलें- ‘दिल्ली के लोग अपनी महंगी कारों को लेकर डींगें मारते हैं’

Manoj Bajpayee: बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) फिल्म इंडस्ट्री के मंजे हुए कलाकार माने जाते है। वह काफी लंबे समय से एक्टिंग से जुड़े हुए है और उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में दी है, उनकी इस अदाकारी ने फैंस के दिलों में एक बहुत ही खास जगह बना ली है। उनकी 100वीं फिल्म ‘भैयाजी’ भी जल्द ही सिनेमाघरों मे दस्तक देने वाली है।

हाल ही में मेकर्स ने इस फिल्म का ट्रेलर जारी किया था, जो दर्शकों को बेहद पसंद आया है। वहीं अब फिल्म को रिलीज होने में बहुत कम समय बचा है, जिसके चलते एक्टर इन दिनों फिल्म का जोर शोर से प्रमोशन कर रहे हैं। सभी जानते हैं कि मनोज बाजपेयी अक्सर अपनी जिंदगी के अनुभवों को लेकर भी खूब बात करते हैं। हाल ही में, उन्होंने दिल्ली और मुंबई शहर को लेकर अपने विचार साझा किए।

gffgtyguu

मनोज ने बताया दिल्ली मुंबई के बीच का अंतर

आपको बता दें कि मनोज बाजपेयी दिल्ली और मुंबई दोनों ही शहर में रह चुके हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान मनोज ने कहा कि दिल्ली में लोग ‘कार’ शब्द का इस्तेमाल नहीं करते हैं। वहां के लोग अक्सर यही कहते हैं कि मैं अपनी मर्सिडीज में आ रहा हूं या फिर मेरी ऑडी की मरम्मत होनी है। मुंबई के लोगों के बारे में बात करते हुए मनोज ने बताया कि वहां कि स्थिति एकदम उलट है।

मुंबई के लोग हर तरह की कार देख चुके हैं। अगर एक आदमी कहेगा कि उसके पास मर्सिडीज है, तो दूसरा कह पड़ेगा कि उसके पास मासेराती है। मनोज ने दोनों शहर के लोगों के बीच के अंतर को स्पष्ट करते हुए कहा कि मुंबई में मर्सिडीज और मासेराती चलाने वाले लोग भी ऑटो से यात्रा करने में शर्माते नहीं हैं।

उन्हें पता है कि ऑटो से किसी भी जगह पर आसानी से पहुंचा जा सकता है। वहीं, दिल्ली के लोग अपनी महंगी कारों को लेकर डींगें मारते हैं। मनोज ने अपने विचार रखते हुए आगे कहा कि मुंबई के लोग अच्छे हैं और दिल्ली सुंदर है। मनोज का कहना है कि दिल्ली के बजाय मुंबई में लोगों से मिलना एक मुश्किल काम है। वहां किसी जगह पर जाने में काफी समय लगता है। वहीं, दिल्ली में आसानी से एक जगह से दूसरी जगह पर जाया जा सकता है।

dfffggyhgh
इस दिन रिलीज होगी फिल्म

गौरतलब है कि मनोज बाजपेयी की 100वीं फिल्म ‘भैया जी’ जल्द ही रिलीज होने वाली है। अपूर्व सिंह कार्की के निर्देशनमें बनी इस फिल्म में मनोज बाजपेयी एक्शन अवतार में देखाई देंगे।

फिल्म का ट्रेलर जबर्दस्त एक्शन से भरपूर है। ये फिल्म 24 मई को रिलीज होगी। वहीं मनोज बाजपेयी की अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो भैयाजी के अलावा वे जल्द ही द फैमिली मैन 3 में नजर आने वाले हैं। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। फैंस को इस वेब सीरीज का लंबे समय से इंतजार है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Most Popular