Manoj Bajpayee: मनोज बाजपेयी ने यश चोपड़ा को लेकर की बात, पुरानी यादों में खोए दिखे एक्टर

0
478
Manoj Bajpayee

Manoj Bajpayee: बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) फिल्म इंडस्ट्री के मंजे हुए कलाकार माने जाते है। वह काफी लंबे समय से एक्टिंग से जुड़े हुए है और उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में दी है, उनकी इस अदाकारी ने फैंस के दिलों में एक बहुत ही खास जगह बना ली है।

उनकी 100वीं फिल्म ‘भैयाजी’ भी जल्द ही सिनेमाघरों मे दस्तक देने वाली है। वहीं इन दिनों एक्टर अपनी फिल्म  के प्रमोशन में बिजी हैं। फिल्म के प्रमोशन के दौरान मनोज बाजपेयी पुरानी यादों में डूबे नजर आए। उन्होंने फिल्म ‘वीर जारा’ के बारे में भी कई दिलचस्प खुलासे किए।

ghhghth

‘पिंजर’ को लेकर की बात

आपको बता दें कि मनोज बाजपेयी बॉलीवुड में अपनी बेबाकी के लिए मशहूर हैं। वे अपनी निजी जिंदगी के संघर्षों के बारे में भी अक्सर बातें करते दिखाई देते हैं। पिछले दिनों एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेता कहते हैं, ‘साल 2002 में मेरी अधिकांश फिल्में बॉक्स ऑफिस पर नाकामयाब रहीं। उन दिनों पैसों की तंगी की वजह से मैंने कई फिल्मों में काम किया।

‘पिंजर’ भी उसी साल रिलीज हुई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर पाई थी, लेकिन इस फिल्म की वजह से मुझे एक बड़ी फिल्म मिली थी और मुझे राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला था’। एक्टर ने आगे बताया, ‘आपको एक दिलचस्प बात बताता हूं। ‘पिंजर’ की वजह से मुझे ‘वीर जारा’ में काम करने का मौका मिला था। जब मुझे राष्ट्रीय पुरस्कार मिला तब यश चोपड़ा ने उस फिल्म को देखा था और उन्हें मेरा काम इतना पसंद आया कि उन्होंने मुझे ‘वीर जारा’ में काम करने का मौका दे दिया था’।

tfhhrhtrh

यश चोपड़ा को लेकर की बात

गौरतलब है कि फिल्म ‘वीर जारा’ में मनोज बाजपेयी एक छोटी सी भूमिका में नजर आए थे। मनोज कहते हैं, ‘जानते हैं खुद यश चोपड़ा मुझसे कहते थे कि बेटा अगर इस फिल्म में तुमने काम नहीं किया तो मुझे नहीं पता है कि अगली बार हम साथ में कब काम करेंगे। मैं आप जैसे एक्टर्स को लेकर फिल्में नहीं बनाता हूं। मेरा सौभाग्य था कि मैं उनके साथ काम कर पाया’।