Manisha Rani : मनीषा रानी ने टोनी कक्कड़ संग अपने रिलेशनशिप की अफवाहों को लेकर तोड़ी चुप्पी, कही बड़ी बात

0
920
Manisha Rani
Manisha Rani

Manisha Rani: बॉलीवुड इंडस्ट्री एक्टर सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2  हाल ही में समाप्त हुआ हैं। इस सीजन के विजेता एल्विश यादव बने हैं। वहीं इस सीजन में शो की कंटेस्टेंट मनीषा रानी को भी लोगों ने काफी पसंद किया। मनीषा जबसे शो से बाहर आई हैं तबसे उनका नाम टोनी कक्कड़ के साथ जोड़ा जा रहा है। कुछ दिन पहले दोनों को साथ में स्पॉट भी किया गया था। अब हाल ही में मनीषा ने इन अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है।

Manisha Rani

टोनी कक्कड़ संग रिलेशनशिप की अफवाहों पर Manisha Rani ने तोड़ी चुप्पी

मनीषा रानी बिग बॉस ओटीटी 2 में अपने चुलबुले अंदाज से काफी पसंद की गई। अब मनीषा जब से उस घर से बाहर आई हैं तब से वह काफी लाइमलाइट में बनी हुई हैं। मीडिया से बातचीत के दौरान मनीषा रानी अपने और टोनी कक्कड़ के रिलेशनशिप की अफवाहों के बारे में चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि टोनी कक्कड़ मेरे सिर्फ अच्छे दोस्त हैं और हम लोग अभी मुश्किल से दो से तीन बार ही मिले हैं। इतना जल्दी रिलेशनशिप या शादी को लेकर बात करना बहुत जल्दबाजी होगी। फिलहाल तो टोनी और मैं काफी बढिया दोस्त हैं और क्या आगे क्या होगा इसका भी आपको सब पता चल जाएगा।

Manisha Rani

ये भी पढ़े: Kishore Kumar : जब चौथी शादी के लिए एक्ट्रेस के घर के सामने धरने पर बैठ गए थे किशोर कुमार, जानें पूरी कहानी

अभिषेक और एल्विश संग दोस्ती को लेकर कही बड़ी बात

इसके बाद मनीषा ने अभिषेक और एल्विश यादव के साथ दोस्ती को लेकर कहा कि इन दोनों के साथ मेरी दोस्ती एक दम रियल थी। एल्विश जीत गया है इस बात की भी उनको ज्यादा खुशी हैं। हालांकि उन्होंने कहा कि अभिषेक को वह ज्यादा मिस कर रही हैं क्योंकि उनके साथ दोस्ती पहले दिन से थी। शो में अभिषेक के साथ भेदभाव को लेकर जब मनीषा से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि नहीं ऐसा नहीं कह सकते कि अभिषेक के साथ को भेदभाव हुआ है। एल्विश को लोग बाहर बहुत पसंद करते थे इसीलिए वह जीता है। इसमें कोई शक नहीं कि अभिषेक अच्छे से खेला है लेकिन एल्विश की बाहर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है बस लोगों ने उसको ज्यादा प्यार दिया और वह जीत गया।