Salman Khan : जब रिलेशनशिप को लेकर सलमान खान ने दी थी सलाह, वीडियो देख यूजर्स को आई ऐश्वर्या राय की याद

0
360
Salman Khan
Salman Khan

Salman Khan : बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर सलमान खान आए दिन सुर्खियों में छाए रहते हैं। सलमान अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा का केंद्र बने रहते हैं। सलमान नाम यूं तो इंडस्ट्री की कई हसीनाओं के साथ जुड़ा लेकिन कोई भी उनकी हमसफर ना बन सकी। उनके कुछ रिलेशनशिप तो ऐसे रहे जिनकी चर्चाएं आज भी होती हैं। फिर भी 57 साल के सलमान अब भी बैचलर हैं। ऐसे में अब उनका एक पुराना वीडियो सामने आया है जिसमें वो रिलेशनशिप पर एडवाइस देते नजर आ रहे हैं, लेकिन इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स को ऐश्वर्या राय की याद आ गई।

Salman Khan

Salman Khan ने दी रिलेशनशिप को लेकर सलाह

बता दें कि सलमान खान की एक वीडियो सोशल मीडया पर तेजी से वायरल हो रहा हैं, जिसमें सलमान बिग बॉस हाउस के सदस्यों को रिलेशनशिप के बारे में सलाह देते नजर आ रहे हैं। बिग बॉस 16 के दौरान के इस वीडियो में शालीन भनोट, टीना दत्ता, सुम्बुल तौकीर दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में सलमान खान बिग बॉस कंटेस्टेंट को एडवाइस देते दिखाई दे रहे हैं। जिसमें उन्होंने कहा, “जब आप किसी की आंखों में वो ना देखो, प्यार, मोहब्बत, इश्क, चिंता, एहसास, प्यार, तो ऐसा करो कि आप 2 मिनट में वहां से रवाना हो जाओ. इतना पावर रखो अपने आप में।’

Salman Khan

ये भी पढ़े: Rishi Kapoor: जब अपनी शादी से पहले ही बेहोश हो गए थे ऋषि कपूर और नीतू सिंह, जानें क्या थी वजह

सलमान का वीडियो देख यूजर्स को आई ऐश्वर्या की याद

सलमान खान के इस वीडियो के सामने आते ही यूजर्स को ऐश्वर्या राय की याद आ गई। एक यूजर ने सलमान खान के साथ ऐश्वर्या के रिलेशनशिप के बारे में बात करते हुए कहा, ‘भाई कहना चाह रहे हैं ‘अगर वो व्यक्ति आपको पसंद नहीं करता है, तो हटो वहां से! जल्दी हटो वहां से!!’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, “जब ऐश्वर्या ने ये इम्प्लीमेंट किया था, तब ये भाई का विचार अचार डालने गया था?”