Monday, March 17, 2025
MGU Meghalaya
Homeभारतदिल्लीMahila Samman Yojana को मिली दिल्ली कैबिनेट में मंजूरी, रजिस्ट्रेशन के लिए...

Mahila Samman Yojana को मिली दिल्ली कैबिनेट में मंजूरी, रजिस्ट्रेशन के लिए पोर्टल भी तैयार

Mahila Samman Yojana: 8 मार्च यानी आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दिल्ली सरकार ने दिल्ली की महिलाओं के लिए बड़ी सौगात लेकर आई है। दिल्ली सरकार की कैबिनेट में महिला सम्मान योजना को मंजूरी मिल गई है। जल्द ही इस योजना को लागू कर दिया जाएगा जिसके बाद गरीब महिलाओं के खातों में हर महीने 2500 रुपए आने शुरू हो जाएगें। मालूम हो कि आज सीएम रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सचिवालय में एक अहम बैठक हुई थी जिसमें महिला सम्मान योजना पर मुहर लगाई जानी थी। बताया जा रहा है कि इस बैठक में महिला सम्मान योजना को मंजूरी दे दी गई है।

चुनाव के दौरान बीजेपी ने किया था वादा

बीजेपी ने चुनावी प्रचार के दौरान ही ऐलान कर दिया था कि वो हर महिला को 2500 रुपये देगी। अब आज महिला दिवस के दिन महिलाओं को दिल्ली सरकार की तरफ से बड़ी सौगात मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में दिल्ली प्रदेश महिला मोर्चा की ओर से आयोजित महिला दिवस कार्यक्रम में इसकी घोषणा की जाएगी। इसके बाद इस योजना का लाभ उठाने के लिए महिलाओं का पंजीकरण शुरू किया जाएगा। महिलाओं के हित में अन्य घोषणाएं भी होने की उम्मीद है।

रजिस्ट्रेशन के लिए एक पोर्टल तैयार

बता दें कि महिला दिवस कार्यक्रम में महिला समृद्धि योजना की घोषणा के साथ ही रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएगा। रजिस्ट्रेशन के लिए एक पोर्टल तैयार किया गया है। हालांकि, महिला सम्मान योजना का लाभ शुरुआत में बीपीएल कार्ड धारकों को ही मिलेगा। पहली शर्त यह है कि जिन बीपीएल कार्ड धार महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा, वह दूसरी कोई और सरकारी योजना का लाभ नहीं ले रही होंगी।

दिल्ली की मतदाता, 21 साल से अधिक और 60 साल से कम उम्र की महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा। विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन या किसी अन्य सरकारी वित्तीय योजना का लाभ लेने वाली महिलाओं को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

ये भी पढ़ें: Delhi Assembly Session: दिल्ली विधानसभा में कैग रिपोर्ट पर हंगामा, आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति तेज

- Advertisment -
Most Popular