Saturday, July 27, 2024
HomeराजनीतिLoksabha Election 2024 : बिहार की 5 लोकसभा सीट पर...

Loksabha Election 2024 : बिहार की 5 लोकसभा सीट पर मतदान जारी, 98 लाख 60 हजार 357 मतदाता

Loksabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण के तहत दोपहर एक बजे तक कुल 39.92% मतदान हुआ. असम में 45.88%, बिहार में 36.69%, छत्तीसगढ़ में 46.14%, दादर और नगर हवेली के साथ दमन और दीव में 39.94%, गोवा में 49.04%, गुजरात में 37.83%, कर्नाटक में 41.59%, मध्य प्रदेश में 44.67%, मध्य प्रदेश में 31.55% , उत्तर प्रदेश में 38.12% और पश्चिम बंगाल में 49.27% मतदान हुआ.

बिहार की 5 सीटों पर आज मतदान

बिहार में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की वोटिंग में कुल 98 लाख 60 हजार 357 वोटर डालेंगे। इसके लिए चुनाव आयोग की तरफ से तैयारी पूरी कर ली गई है।बिहार में कुल 9060357 मतदाताओं में 51 लाख 29473 पुरुष और 4730602 महिला मतदाता के साथ-साथ 322 ट्रांसजेंडर मतदाता भी शामिल हैं। बिहार में चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग के तरफ से कल 9848 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जहां सभी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।

कौन कहां से लड़ रहा चुनाव ?

तीसरे चरण के चुनाव में वीआईपी झंझारपुर में और माकपा खगड़िया में अपनी किस्मत आजमा रही है। भाजपा ने अररिया में और लोजपा-आर ने खगड़िया में अपने उम्मीदवार उतारे हैं। वहीं विपक्ष की ओर से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) तीन सीटों पर चुनाव लड़ रही है। जिनमें सुपौल, अररिया और मधेपुरा शामिल हैं जबकि विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के साथ-साथ मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) एक-एक सीट पर चुनाव लड़ रही है। वर्तमान में झंझारपुर, सुपौल और माधेपुरा सीट पर जदयू का कब्जा है। झंझारपुर का प्रतिनिधित्व निवर्तमान सांसद रामप्रीत मंडल, सुपौल का दिलेश्वर कामत और मधेपुरा का प्रतिनिधित्व दिनेश चंद्र यादव कर रहे हैं।

11 बजे तक बिहार के सभी 5 लोकसभा सीट पर 24.41% वोटिंग

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए पांच संसदीय क्षेत्रों झांझरपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा और खगड़िया में मतदान जारी है। तीसरे चरण की इन पांच लोकसभा सीटों पर कुल 54 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा। वहीं इसमें जनता दल यूनाइटेड (जदयू) तीन सीटों पर किस्मत आजमा रही है, जिसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा-रामविलास) एक-एक सीट पर चुनाव लड़ रही है। 11 बजे तक बिहार के सभी 5 लोकसभा सीट पर 24.41% वोटिंग हो चुकी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Most Popular