Kiara Advani : कियारा आडवाणी ने कबीर सिंह में प्रीति का रोल करने पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘मैंने ऐसा कैरेक्टर नहीं प्ले किया जो मुझे पसंद ना हो’

0
413
Kiara Advani
Kiara Advani

Kiara Advani: बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस Kiara Advani आए दिन सुर्खियों में छाई रहती हैं। कियारा जल्द ही साउथ सुपरस्टार रामचरण के साथ फिल्म ‘गेम चेंजर’ में नजर आने वाली हैं। वहीं कियारा ने साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म ‘कबीर सिंह’ में शाहिद कपूर के साथ काम किया था। Kiara Advani को फिल्म में एक टॉक्सिक रिलेशनशिप में रहने वाली लड़की का रोल प्ले करने के लिए काफी ट्रोल किया गया था। इसे लेकर अब चार साल बाद कियारा ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने प्रीति के किरदार को पूरी तरह से सपोर्ट किया है।

Kiara Advani

ये भी पढ़ेDharmendra : बॉबी देओल की बॉडी देख पापा धर्मेंद्र ने किया रिएक्ट, बोलें- ‘मेरा मासूम बेटा’

चार साल बाद Kiara Advani ने प्रीति के किरदार पर तोड़ी चुप्पी

आपको बता दें कि हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान Kiara Advani ने कहा, ‘मैंने कभी कोई ऐसा कैरेक्टर नहीं निभाया जो मुझे पसंद न हो। अगर मुझे मेरा किरदार पसंद नहीं है तो बेहतर होगा कि मैं फिल्म ही न करूं। हमें यह एक्सेप्ट करना होगा कि हर तरह के लोग हैं और हम सभी को कैंसिल नहीं कर सकते।’

Kiara Advani

Kiara Advani ने आगे कहा, ‘अगर कबीर सिंह ने बातचीत शुरू नहीं की होती, तो यह प्रॉब्लम हो सकती थी। लेकिन उसने बात शुरू की और यह बड़ी बात है। हम ये कर सकते हैं कि इससे आगे बढ़ें और यही मायने रखता है।’

ezgif.com gif maker 12 2

तेलुगु फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ की रीमेक थी कबीर सिंह

गौरतलब है कि फिल्म में जहां शाहिद ने एक शॉर्ट टेंपर और टॉक्सिक लड़के कबीर का किरदार निभाया था तो वहीं Kiara Advani ने कबीर सिंह की गर्लफ्रेंड प्रीति का रोल अदा किया था। जिसे संदीप रेड्डी वांगा ने ही डायरेक्ट किया था। कियारा और शाहिद स्टारर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। Kiara Advani के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस को आखिरी बार  फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ में कार्तिक आर्यन के साथ दिखाई दी थीं। अब एक्ट्रेस साउथ सुपरस्टार रामचरण के साथ फिल्म ‘गेम चेंजर’ में दिखाई देंगी। उनकी फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी।