Luv Kush Ramlila : सुप्रीम कोर्ट के जज हृषिकेश रॉय को रामलीला में आने हेतु दिया गया आमंत्रण

0
364
Luv Kush Ramlila

Luv Kush Ramlila : 15 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि के साथ ही दिल्ली के लाल किला मैदान में लव कुश कमेटी द्वारा रामलीला का आयोजन शुरू हो चुका है. दिल्ली के लाल किला मैदान में लव कुश रामलीला कमेटी द्वारा रामलीला का आयोजन किया जा रहा है और इस रामलीला को देखने के लिए कई दिग्गज पहुंच रहे हैं. इसी बीच अब सुप्रीम कोर्ट के जज हृषिकेश रॉय को लव कुश रामलीला समीति द्वारा रामलीला में आने का आमंत्रण दिया गया है.

 

WhatsApp Image 2023 10 20 at 16.44.29 2

 

 

लव कुश रामलीला कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. राजन चोपड़ा, सौरभ गुप्ता समेत अन्य लव कुश रामलीला कमेटी के सदस्यों ने न्यायमूर्ति हृषिकेश रॉय को अपने बहुमूल्य समय में से थोड़ा समय निकालकर लव कुश रामलीला में आने का आग्रह किया.  इस दौरान डॉ. राजन चोपड़ा और अन्य सदस्यों ने मर्यादा पुरूषोत्त्म श्रीराम की मूर्ति, और गदा भेंट कर उन्हें सम्मानित किया और रामलीला में आने के लिए आमंत्रित किया.

 

WhatsApp Image 2023 10 20 at 16.44.28 1

 

 

बता दे कि लव कुश रामलीला कमेटी द्वारा हर वर्ष हर्ष और उल्लास के साथ दिल्ली के लाल किला मैदान में रामलीला का आयोजन किया जाता है. लव कुश रामलीला को देखने के लिए देशभर से लोग दिल्ली पहुंचते हैं.

 

 

WhatsApp Image 2023 10 20 at 16.44.29 1

 

 

इस बार की लव कुश रामलीला में अब तक केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी समेत कई फिल्मी दिग्गज, शिक्षाविद से लेकर कई अन्य क्षेत्रों से जुडे़ दिग्गज आ चुके हैं.