Dharmendra : बॉबी देओल की बॉडी देख पापा धर्मेंद्र ने किया रिएक्ट, बोलें- ‘मेरा मासूम बेटा’

0
438
Bobby Deol
Bobby Deol

Dharmendra : बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर बॉबी देओल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘एनिमल’  को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। हाल ही में फिल्म का टीजर रिलीज हुआ हैं। टीजर फैंस को काफी पसंद आ रहा है और अब दर्शकों को फिल्म के रिलीज होने का इंतजार है। ‘एनिमल’ के टीजर के अंत में बॉबी देओल की शर्टलेस झलक देखने को मिली। ऐसे में एक्टर की बॉडी ने सभी को अपना दीवाना बना लिया। वहीं अब बॉबी देओल के पिता और दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र ने भी इसपर रिएक्ट किया है।

ezgif.com gif maker 34

धर्मेंद्र ने लुटाया बेटे बॉबी पर प्यार

आपको बता दें कि धर्मेंद्र ने अपने ऑफिशियल अकाउंट पर ‘एनिमल’ टीजर की एक क्लिप शेयर की है। इसमें उनके बेटे बॉबी देओल का ‘एनिमल’ से लुक दिखाई दे रहा है जिसमें वे हरे रंग का नेकलेस पहने शर्टलेस अवतार में अपने कमरे का दरवाजा खोलते नजर आ रहे हैं। उनके हाथ में चाकू है और वह खतरनाक नजर के साथ कमरे में किसी की एंट्री की तरफ इशारा करते हैं। धर्मेंद्र ने इस क्लिप को कैप्शन में लिखा- ”एनिमल’ में मेरा मासूम बेटा।’ वहीं वीडियो में लिखा था, ‘सुनो तुम सब लोग 1 दिसंबर को थिएटर में आना वरना….’धर्मेंद्र की इस वीडियो पर यूजर्स काफी रिएक्ट कर रहे हैं। एक शख्स ने कमेंट किया, ‘इतना भी मासूम नहीं है पाजी।’ वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा- ‘अगर वह निर्दोष है, तो मैं एक देवदूत हूं।’

fgrersers

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

बता दें कि फिल्म ‘एनिमल’ के लिए बॉबी देओल ने गजब का फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन ने किया है। इससे पहले खुद बॉबी देओल ने अपनी एक शर्टलेस तस्वीर शेयर कर बताया था कि ‘एनिमल’ का शूटिंग शेड्यूल उन्हें फिट रहने में मदद कर रहा है। वहीं फिल्म के रिलीज की बात करें तो ‘एनिमल’ 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस फिल्म में बॉबी देओल के साथ रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना और अनिल कपूर भी दिखाई देंगे। गौरतलब है कि बॉबी आखिरी बार वेब सीरीज ‘आश्रम 3’ में दिखाई दिए थे जिसमें उन्होंने काशीपुर वाले बाबा निराला का किरदार निभाया था।