Charu Asopa : एक बार फिर बेटी को घर पर छोड़ काम पर जाने पर चारू असोपा का छलका दर्द, बोलीं- ‘जब मैंने उसे वीडियो कॉल पर देखा, तो मैं अपने आंसू नहीं रोक सकी’

0
421
Charu Asopa
Charu Asopa

Charu Asopa :टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस चारू असोपा आए दिन सुर्खियों में छाई रहती है। चारू ने अपनी एक्टिंग के दम पर घर घर में अपनी खास जगह बनाई हैं। हाल ही में उनका राजीव सेन से तलाक हुआ है। फिलहाल एक्ट्रेस अपनी नन्ही बेटी जियाना की परवरिश पर ध्यान दे रही हैं। इन सबके बीच चारू ने एक बार फिर काम करना शुरू कर दिया है। वहीं काम के चलते बेटी को घर पर जोड़कर जाना चारू को काफी खलता है और एक्ट्रेस अक्सर अपने व्लॉग्स के जरिए इस बारे में बात भी करती रहती हैं।

ezgif.com webp to jpg 14

जियाना को घर पर छोड़ इवेंट पर गई थी Charu Asopa

आपको बता दें कि हाल ही में चारू को राजस्थान फिल्म फेस्टिवल में परफॉर्म करने के बेटी को घर छोड़कर जाना पड़ा था। वहीं परफॉर्मेंस पूरी करने के बाद चारू घर लौटने के लिए एयरपोर्ट की ओर दौड़ पड़ीं। अपने व्लॉग में चारू ने बताया, “मैं परफॉर्मेंस खत्म होते ही घर वापस जाना चाहती थी लेकिन मुझे अगले दिन सुबह 6 बजे की फ्लाइट मिली। मैं मुश्किल से कुछ घंटे ही सो पाई थी, सुबह 4 बजे मैं होटल से निकली थी और मैं यहां थी।”

ये भी पढ़े: Amrish Puri : मुंहमांगी फीस ना मिलने पर फिल्म छोड़ दिया करते थे अमरीश पुरी, जानें कैसे बने हिंदी सिनेमा के सबसे खूंखार विलेन

चारू ने आगे कहा कि, “मैं बस जल्द ही घर जाना चाहती हूं। मैं वास्तव में जियाना से मिलने का इंतजार कर रही हूं। मैं उससे इतने लंबे समय तक दूर नहीं रही हूं। जब मैंने उसे वीडियो कॉल पर देखा, तो मैं अपने आंसू नहीं रोक सकी। मैं उसे बहुत मिस कर रही हूं। मैंने सुबह की फ्लाइट ली है क्योंकि मैं उससे मिलना और लेट नहीं कर सकती।  नन्हें बच्चे की याद आ रही है। मैं जल्दी से एक मसाला चाय लेती हूं और अपने बच्चे से मिलने जाती हूं।”

ezgif.com webp to jpg 13

बेटी जियाना और एक्स हसबैंड राजीव संग चारू ने मनाया था गणेश उत्सव

बता दें कि हाल ही में, चारू ने गणेश चतुर्थी के उत्सव के दिनों में घर पर बप्पा का स्वागत किया था। विसर्जन के दिन चारु ने जियाना को नौवारी पहनाई थी। जब चारू के एक्स हसबैंड राजीव और उनकी मां ने जियाना को पीली नौवारी साड़ी में देखा तो वे बहुत खुश हुई। वीडियो कॉल के दूसरी तरफ राजीव की मां थीं और जब उन्होंने जियाना को पीली नौवारी साड़ी में देखा तो वह मुस्कुराना बंद नहीं कर सकीं। इस दौरान चारू ने एक्स हसबैंड और बेटी संग गणपति सेलिब्रेशन किया था।