Katrina Kaif : शादी से पहले कैटरीना ने दी थी विक्की कौशल को धमकी, एक्टर को करनी पड़ी थी फिल्म की शूटिंग पोस्टपोन

0
411
Katrina Kaif

Katrina Kaif: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर विक्की कौशल इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म सैम बहादुर को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। विक्की की ये फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई हैं। फिल्म को लोगों की तरफ से काफी अच्छा रिस्पॉस मिल रहा हैं। वहीं एक्टर ने अपनी फिल्म का जमकर प्रमोशन भी किया हैं।

इन सबसे बीच विक्की कौशल ने अपनी धर्म पत्नी से जुड़े कई सारे मजेदार खुलासे किए थे। बता दें कि शादी के तुरंत बाद सेट पर वापस आने वाली बात पर कैटरीना ने विक्की को खूब खरी खोटी सुनाई थी, जिसका खुलासा एक्टर ने खुद किया था।

ezgif.com gif maker 81

कैटरीना ने दी थी विक्की को धमकी

आपको बता दें कि विक्की कौशल ने 9 दिसंबर 2021 को एक्ट्रेस  कैटरीना कैफ से शादी की थी। वहीं ‘जरा हटके जरा बचके’ की शूटिंग उनकी शादी के दो दिन बाद ही होनी थी, लेकिन कैटरीना कैफ की एक धमकी ने यह शूटिंग टलवा दी। एक मीडिया चैनल से बातचीत के दौरान विक्की कौशल ने बताया कि उन्हें अपनी शादी के लिए ‘जरा हटके जरा बचके’ की शूटिंग से छुट्टी लेनी पड़ी। लेकिन जब मेकर्स ने उनसे शादी के दो दिनों के बाद ही सेट पर वापस लौटने के लिए कहा, तो कैटरीना ने धमकी देते हुए कहा- ‘तुम्हें दो दिन बाद सेट पर ही जाना है तो शादी रहने ही दो।’

ezgif.com webp to jpg 51

5 दिन बाद सेट पर वापस लौटे थे विक्की

गौरतलब है कि विक्की ने आगे बताया कि कैटरीना से धमकी मिलने के बाद वे दो दिनों की बजाय पांच दिनों बाद सेट पर लौटे। एक्टर ने यह भी रिवील किया कि उस टाइम मुंबई में ऑमिक्रोन के केसेस आ रहे थे लेकिन किस्मत से इंदौर, जहां फिल्म की शूटिंग हो रही थी वहीं एक भी केस नहीं था। इसकी वजह से बहुत आसानी से शूटिंग पूरी हो सकी। बता दें कि एक्टर ‘सैम बहादुर’ से पहले  ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ में नजर आए थे।