Bigg Boss 17: मन्नारा और मुनव्वर की दोस्ती में आई दरार, दोनों के बीच हुई जमकर लड़ाई

0
383
Bigg Boss 17

Bigg Boss 17: टीवी का मोस्ट कंट्रोवर्शियल शो ‘Bigg Boss 17 इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ हैं। इस सीजन में एंटरटेनमेंट से लेकर बिजनेस और सोशल मीडिया से जुड़ी हस्तियां शो का हिस्सा बनी हैं। आए दिन शो में खूब लड़ाई-झगड़े देखने को मिल रहे हैं। वहीं बीबी हाउस में मन्नारा चोपड़ा और मुनव्वर फारुकी की दोस्ती के खूब चर्चे होते रहे हैं।

मन्नारा और मुनव्वर की दोस्ती की वजह से अंकिता लोखंडे ने भी मुनव्वर से दूरी बना ली थी। लेकिन अब लगता है कि मन्नारा और मुनव्वर के बीच में चीजें ठीक नहीं चल रही हैं। दोनों की दोस्ती टूटने की कगार पर पहुंच गई है।

ezgif.com webp to jpg 49

मन्नारा और मुनव्वर की दोस्ती में आई दरारा

आपको बता दें कि बीते एपिसोड में जहां सना ने घरवालों से उनका आधा राशन छीन लिया, जिसकी वजह से घर में खूब हंगामा देखने को मिला था। वहीं मन्नारा और मुनव्वर की दोस्ती में दरार देखने को मिली। मन्नारा और मुनव्वर के बीच में काफी झगड़ा हो रहा है।

मन्नारा मुनव्वर से बोला कि- तुम अब मेरे वो फ्रेंड नहीं हो जो तुम दिमाग के कमरे में थे। लेकिन मुनव्वर उनकी बात नहीं सुनते हैं, तो मन्नारा कहती हैं कि तुम मेरी बात क्यों नहीं सुन रहे हो। तो फिर मुनव्वर कहते हैं- आपने बोला मैं क्यों छत्रछाया में बैठूं।

ezgif.com webp to jpg 48 1

मैंने तुम्हें बोला कि मुझे टॉन्ट मत किया करो। तो मन्नारा ने कहा कि तुम मुझसे पहले की तरह बात नहीं कर रहे हो। इससे मुझे हर्ट हो रहा है। तो मुनव्वर ने कहा कि मुझे तुमसे बात नहीं करनी। तो मन्नारा कहती हैं तुम चीजें खराब कर रहे हो। फिर मुनव्वर वहां से उठकर चले जाते हैं। मन्नारा भी वहां चली जाती हैं और कहती हैं कि उन्हें हर्ट हो रहा है।

ezgif.com webp to jpg 50

बीबी हाउस में सबसे पहले हुई थी मन्नारा और मुनव्वर की दोस्ती

गौरतलब है कि बिग बॉस 17 जब शुरू हुआ था तो बीबी हाउस में सबसे पहले आने वाली कंटेस्टेंट मन्नारा चोपड़ा थी और उनके बद मुनव्वर की घर में एंट्री हुई। शो के पहले ही दिन से मन्नारा और मुनव्वर की दोस्ती दिखनी शुरू हो गई थी। फैंस को उनका बॉन्ड काफी पसंद आया था। शो में पहले दिन से दोनों एक-दूसरे का सपोर्ट करते भी नजर आते रहे हैं। मुनव्वर ने ये भी साफ किय था कि मन्नापा उनकी प्रायोरिटी हैं। लेकिन अब दोनों के बीच में काफी लड़ाई-झगड़े हो रहे हैं।