Laapataa Ladies : करण जौहर ने किरण राव की ‘लापता लेडीज’ की तारीफों के बांधे पुल, मूवी को बताया साल की सर्वश्रेष्ठ फिल्म

0
357
Laapataa Ladies

Laapataa Ladies: आमिर खान की पूर्व पत्नी किरण राव की फिल्म ‘लापता लेडीज’ बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। रिलीज से पहले कई सितारों के लिए इस फिल्म की एक बड़ी स्क्रीनिंग रखी गई, जिसमें सिनेमा जगत के कई सितारें पहुंचे। इन सितारों में एक बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्देशक और निर्माता करण जौहर भी थे। उन्होंने भी इस फिल्म को देखा और इसके बाद किरण राव की इस फिल्म और पूरी टीम की जमकर तारीफ की। यहां तक कि करण ने तो इस फिल्म को साल की सर्वश्रेष्ठ फिल्म ही बता दिया।

Laapataa Ladies

‘लापता लेडीज’ साल की सर्वश्रेष्ठ फिल्म – करण जौहर

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ‘लापता लेडीज’ के स्क्रीनिंग में शिरकत करने और फिल्म को देखने को बाद करण जौहर काफी प्रभावित हुए। उन्होंने फिल्म देखने के बाद इसकी जमकर तारीफ की और कहा कि, “किरण राव और आमिर खान की यह फिल्म बहुत शानदार है। यह इस साल की सर्वश्रेष्ठ फिल्म है। मैं दावा करता हूं कि जब वर्ष 2024 के अंत में जाकर देखेंगे, तो लापता लेडीज सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में शामिल रहेगी।”

Laapataa Ladies

करण ने किरण राव और पूरी टीम को दीं शुभकामनाएं

बता दें कि करण जौहर ने आगे किरण राव और फिल्म की पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, “किरण राव ने इस फिल्म को सहजता से निर्देशित किया है। ‘लापता लेडीज’ कॉमेडी, इमोशनल और संस्पेंस से भरपूर है। निर्माता, लेखक और फिल्म की पूरी टीम ने सराहना करने के लिए मजबूर कर दिया है। निर्माता ने दर्शकों से फिल्म देखने का आग्रह करते हुए कहा, इस सप्ताहांत आप जो कुछ भी कर रहे हैं, उसे छोड़ें और इस फिल्म को देखें। ‘लापता लेडीज’ की पूरी टीम को बधाई। किरण राव और आमिर खान को शुभकामनाएं।”

Laapataa Ladies

कॉमेडी ड्रामा फिल्म है Laapataa Ladies

आपको बता दें कि ‘लापता लेडीज’ एक कॉमेडी-ड्रामा है, जो आमिर खान प्रोडक्शंस और किंडलिंग प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी है। वहीं जियो स्टूडियोज के जरिए प्रस्तुत इस फिल्म का निर्माण आमिर खान और ज्योति देशपांडे ने किया है। जानकारी के लिए बता दें कि ये फिल्म 1 मार्च 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।