Karan Johar : करण जौहर ने रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को लेकर किया बड़ा खुलासा, बोलें- ‘फिल्म कॉपी करके बनाई है’

0
376
Karan Johar
Karan Johar

Karan Johar : बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने फिल्ममेकर करण जौहर इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। करण ने हाल ही रॉकी और रानी की प्रेम कहानी से 7 साल बाद डायरेक्शन की दुनिया में वापसी की हैं। उनकी फिल्म ये बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई है। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह लीड रोल में नजर आए हैं। वहीं अब करण जौहर ने अपनी फिल्म को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है, उन्होंने एक इंटरव्यू में खुद इस बात का खुलासा किया है कि उन्होंने रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में कई चीजें यश चोपड़ा और संजय लील भंसाली से कॉपी की हैं।

fcggrrdrt

ये भी पढ़े: Mehmood : जब महमूद के एक थप्पड़ ने उतार दिया था राजेश खन्ना के सिर से स्टारडम का नशा, इस वजह से पड़ा था काका को तमाचा

Karan Johar ने फिल्म को लेकर किया बड़ा खुलासा

आपको बता दें कि हाल ही में एक इंटरव्यू में करण जौहर ने अपनी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को लेकर बात की थी। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में करण कहते हैं- हम सब जानते हैं कि ये कॉपी है। ये बहुत हद तक संजय लीला भंसाली का एसथेटिक है। ये मेरा नहीं है ये उनका बहुत ही खूबसूरत एसथेटिक है। जिसे मैंने कॉपी किया है। करण ने बताया कि उन्होंने फिल्म का गाना भी कॉपी किया था। उन्होंने आगे कहा- मैंने यश चोपड़ा के गाने को कॉपी किया है जैसे कि मैंने संजय लीला भंसाली को कॉपी किया।

cgfcgfcrcr

रॉकी और रानी क प्रेम कहानी स्टारकास्ट

गौरतलब है कि रॉकी और रानी क प्रेम कहानी दो बिल्कुल अलग लोगों की कहानी है जिन्हें एक-दूसरे से प्यार हो जाता है। शादी के लिए अपने घरवालों को मनाने के लिए रॉकी और रानी एक-दूसरे की फैमिली के साथ तीन महीने रहने का फैसला लेते हैं ताकि उन्हें मना सके।इस दौरान उनकी लाइफ में कई उतार-चढ़ाव होते हैं। इस फिल्म में आलिया और रणवीर के साथ जया बच्चन, धर्मेंद्र और शबाना आजमी अहम किरदार निभाते नजर आए हैं। शबाना आजमी और धर्मेंद्र के लिपलॉक ने तो हर किसी को चौंका के रख दिया था। फिल्म में बड़े और शानदार सेट हैं।