Jimmy Shergill: ‘मुन्नाभाई MBBS’ फिल्म को लेकर जिम्मी शेरगिल ने किया बड़ा खुलासा, सेट के बेड पर एक्टर करते थे नींद पूरी

0
373
Jimmy Shergill
Jimmy Shergill

Jimmy Shergill: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर जिम्मी शेरगिल आए दिन सुर्खियों में छाए रहते हैं। जिम्मी अपनी बेहतरीन एक्टिंग और फिटनेस को लेकर भी आए दिन चर्चा का केंद्र बने रहते है। वहीं एक्टर को आखिरी बार फिल्म आजम में बड़े पर्दे पर देखा गया था। हाल ही में उनकी वेब सीरीज चूना नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। वहीं जिम्मी ने अपने तब के दिनों को याद किया है जब वे फिल्म ‘मुन्नाभाई MBBS’ की शूटिंग कर रहे थे। उन्होंने खुलासा किया कि वे सेट पर जाकर हॉस्पिटल बेड पर सो जाते थे और उठकर बिना तैयार हुए शूटिंग करते थे।

dfrddrrd

सेट पर हॉस्पिटल के बेड पर सोते थे Jimmy Shergill

आपको बता दें कि हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान जिम्मी शेरगिल ने कहा, ‘दिन में मैं पुणे के एयरबेस पर अग्निपंख नाम की फिल्म की शूटिंग कर रहा था और सूरज ढलने के बाद मैं वहां से सामान पैक करके मुंबई की फिल्म सिटी पहुंचता था, जहां मुन्ना भाई का सेट लगा हुआ था। जब ये लोग लाइटें लगा रहे थे, तो मैं अस्पताल के कपड़े पहनता था और उस बिस्तर पर सोता था क्योंकि मुझे पता था कि मुझे पूरी रात शूटिंग करनी होगी।’

ये भी पढ़े: Mehmood : जब महमूद के एक थप्पड़ ने उतार दिया था राजेश खन्ना के सिर से स्टारडम का नशा, इस वजह से पड़ा था काका को तमाचा

जिम्मी शेरगिल ने आगे कहा- ‘शॉट तैयार होने पर वे मुझे जगा देते थे। क्योंकि मुझे बीमार दिखना था इसलिए कोई टेंशन नहीं थी कि उठने के बाद मेकअप के लिए बैठना है। लोगों को ऐसा लग रहा था कि ‘वाह क्या किरदार में है’। लेकिन मैं वाकई में सो रहा था।’

‘मुन्नाभाई MBBS’ में इस भूमिका में नजर आए थे जिम्मी

गौरतलब है कि राजकुमार हिरानी के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘मुन्नाभाई MBBS’ साल 2003 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में संजय दत्त के अलावा अरशद वारसी और बोमन ईरानी भी नजर आए थे। वहीं जिम्मी शेरगिल ने एक कैंसर मरीज का किरदार निभाया था, जो कि अपनी जिंदगी के आखिरी दिनों को खुलकर जीना चाहता था। फिल्म का एक गाना ‘देखले आंखों में आंखें डाल’ उन पर ही फिल्माया गया था।