The Great Indian Family : रिलीज के पांचवे दिन ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ का बॉक्स ऑफिस पर हुआ बुरा हाल, विक्की की फिल्म ने महज लाखों में किया करोबार

0
435
The Great Indian Family
The Great Indian Family

The Great Indian Family : बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर विक्की कौशल इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। इस फिल्म में विक्की के साथ मानुषी छिल्लर लीड रोल में नजर आ रही हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई है। फिल्म को क्रिटिक्स ने अच्छे रिव्यू दिए हैं लेकिन ये लोगों को सिनेमाघरों तक लाने में कामयाब नहीं हो पाई है। 22 सितंबर को रिलीज हुई द ग्रेट इंडियन फैमिली को रिलीज हुए 5 दिन हो गए हैं लेकि इन पांच दिनों में फिल्म कुछ खास कमाई नहीं कर पाई है। अगर ऐसा ही हाल रहा तो ये फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों से हट जाएगी।

gffgftht

ये भी पढ़े: Raj Kapoor: जब राज कपूर ने भरी पार्टी में राजकुमार को कह दिया था ‘हत्यारा’, ऐसे हुई थी हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी दुश्मनी की शुरुआत

रिलीज के पांचवे दिन ‘The Great Indian Family’ ने किया इतने करोड़ का कारोबार

आपको बता दें कि द ग्रेट इंडियन फैमिली की बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत बहुत स्लो हुई थी। ये कमाई वीकेंड पर बढ़ी थी लेकिन अब वीकडेज पर फिर बुरा हाल हो गया है। वहीं अब इसकी कमाई करोड़ों से घटकर इसकी लाखों में आ गई है। आइए आपको फिल्म के पांचवें दिन के कलेक्शन के बारे में बताते हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक द ग्रेट इंडियन फैमिली ने पांचवें दिन 85 लाख का कलेक्शन किया है। साथ ही फिल्म ने पांच दिनों में महज 6 करोड़ का कारोबार किया हैं।

rhyryjy6

‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ की कहानी

गौरतलब है कि द ग्रेट इंडियन फैमिली को विजय कृष्ण आचार्य ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म को आदित्य चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया है। फिल्में विक्की कौशल और मानुषी छिल्लर लीड रोल में नजर आए हैं। फिल्म में विक्की हिंदू पंडित नजर आए हैं लेकिन उन्हें बाद में पता चलता है कि वह जन्म से मुस्लिम है। उसके बाद उनकी जिंदगी में क्या बदलाव आता है ये फिल्म में बताया गया है।