Koffee With Karan 8 : अंबानी के इवेंट में आया था करण जौहर को एंग्जाइटी अटैक, डिप्रेशन का शिकार है फिल्ममेकर

0
460
Karan Johar

Koffee With Karan 8: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने फिल्ममेकर करण जौहर इन दिनों अपने शो ‘कॉफी विद करण 8’ को लेकर सुर्खियों में छाए हैं। वहीं करण ने हाल ही रॉकी और रानी की प्रेम कहानी से 7 साल बाद डायरेक्शन की दुनिया में भी वापसी की हैं। उनकी फिल्म ये बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई है। साथ ही ‘कॉफी विद करण 8’ का पहला एपिसोड भी रिलीज हो गया हैं, जिसमें दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बतौर गेस्ट नजर आएं। इस दौरान कपल अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई खुलासे किए। लेकिन शो के होस्ट ने भी खुद को लेकर एक शॉकिंग खुलासा किया।

ezgif.com gif maker 36 2

अंबानी के इवेंट में एंग्जाइटी अटैक का शिकार हुए थे करण जौहर

आपको बता दें कि करण जौहर  ने बताया कि वह डिपप्रेसन का शिकार हैं और NMACC लॉन्च के दौरान उन्हें  एंग्जाइटी अटैक आया था। करण कहते हैं कि ‘उस दिन मुझे एहसास हुआ कि मुझे डिप्रेशन है। मुझे अचानक अटैक आया। उस वक्त मेरे साथ वरुण धवन थे। जब उन्हें पता चला तो वह फौरन मेरे पास आएं और उन्होंने मेरा हाथ थामा और पूछा कि क्या मैं ठीक हूं.. मैं उनसे कहा नहीं।’

ezgif.com gif maker 37 1

काउंसलर के पास गए थे करण

करण आगे कहते हैं कि ‘वरुण मुझे एक कमरे में लेकर गएं। कमरे में जाने के बाद मैं बहुत जोर-जोर से सांसे ले रहा था। मुझे लगा कि शायद मुझे कार्डियक अरेस्ट आया है। फिर मैंने अपना जैकेट उतारा और फिर आधे घंटे बाद घर के लिए निकल गया। वहीं अपने रूम पहुंचते ही मैं खूब रोया। मुझे समझ नहीं आ रहा था कि मैं क्यों रो रहा हूं।’करण आगे कहते हैं कि दूसरे दिन मैं अपने काउंसलर के पास गया और अपनी प्रॉब्लम बताई। मैंने उनसे कह कि मेरी फिल्म आने वाली है। उन्होंने फिर मुझे मेडिटेशन करने के लिए कहा।