Nia Sharma : 9 महिने तक बेरोजगार रहने पर छलका निया शर्मा का दर्द, बोलीं- ‘एक रुपये नहीं कमाएं’

0
460
Nia Sharma

Nia Sharma: टीवी इंडस्ट्री की जाने मानी एक्ट्रेस निया शर्मा आज के समय में किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। निया आए दिन अपनी लाइफस्टाइल को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं। एक्ट्रेस ने अपनी एक्टिंग के दम पर इंडस्ट्री में और लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाई हैं। एक्ट्रेस हमेशा अपने बोल्ड अंदाज और डांस से लोगों को अपना दीवाना बना देती हैं। निया को सीरियल ‘एक हजारों में मेरी बहना है’ से पहचान मिली थी। लेकिन एक समय ऐसा था जब निया को काफी मुश्किल दिनों से गुजरना पड़ा था।

ezgif.com gif maker 35 1

करियर के शुरुआती दिनों में निया ने किया काफी संघर्ष

आपको बता दें कि हाल ही में एक मीडिया चैनल से बातचीत के दौरान निया शर्मा ने अपने स्ट्रगल के दिनों को याद करते हुए बताया था कि आज भले ही वह काफी फेमस हो या उनकी फैन फॉलोइंग करोड़ों में हो, लेकिन करियर के शुरुआती दिनों में उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा था। निया ने बताया था कि एक समय में उनके पास कोई काम नहीं था और करीब नौ महीने तक उनके पास कोई भी काम नहीं था।

cggftf

सालों बाद छलका एक्ट्रेस का दर्द

गौरतलब है कि निया ने बताया कि कि सीरियल ‘एक हजारों में मेरी बहना है’ के बाद से उनके करियर में 9 महीने का गैप आया था, उस समय में वह मुंबई में अकेली रहती थी और वह बिल्कुल नई थी। ऐसे में उनके इस इंडस्ट्री में कुछ खास दोस्त भी नहीं थे। फिर खुद पर निया ने फोकस किया, उन्होंने बेली डांस सीखा। एक्ट्रेस ने बताया कि वो जो 9 महीने गुजरे थे और कुछ भी काम नहीं था, एक रुपए भी नहीं कमाए थे। स्ट्रगल के बारे में बात करते हुए निया शर्मा ने कहा, ‘कि उस समय में मैंने खुद से जीना सीखा है।’

बता दें कि निया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वहीं निया शर्मा के वर्क फ्रंट के बारे में बात करें तो एक्ट्रेस को आखिरी बार झलक दिखलाजा 10 में नजर आई थीं।