JPC Waqf Report: भारत के 280 ऐतिहासिक धरोहर पर वक्फ ने ठोका अपना दावा

0
476
JPC Waqf Report

JPC Waqf Report: भारत में पुरातात्विक सर्वेक्षण (एएसआई) और वक्फ बोर्ड के बीच ऐतिहासिक स्मारकों को लेकर एक बड़ा विवाद चल रहा है। वक्फ संशोधन विधेयक पर बनी संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) की रिपोर्ट के अनुसार, देशभर में 280 ऐतिहासिक स्थलों पर वक्फ ने अपना दावा ठोका है। यह विवाद कई राज्यों में फैला हुआ है, जहां एएसआई द्वारा संरक्षित स्मारकों पर वक्फ बोर्ड स्वामित्व का दावा कर रहा है।

दिल्ली:

राजधानी दिल्ली में 75 संरक्षित स्मारकों पर वक्फ ने दावा किया है। इनमें प्रमुख स्थल हैं:

  • सफदरजंग टॉम्ब
  • फिरोजशाह टॉम्ब
  • पांच छतरी
  • तीन छतरी
  • पुराना किला
  • लाल बंगला
  • जंतर-मंतर के पास स्थित अग्रसेन की बावली

गुजरात:

गुजरात में कुल 56 ऐतिहासिक स्मारकों को लेकर वक्फ और सरकार के बीच विवाद है।

जम्मू-कश्मीर:

यहां तीन ऐतिहासिक संपत्तियों को लेकर सरकार और वक्फ बोर्ड में मतभेद हैं।

ये भी पढ़े:-Delhi and Uttarakhand High Court: दिल्ली और उत्तराखंड उच्च न्यायालयों में नए न्यायाधीशों की नियुक्ति

कर्नाटक:

कर्नाटक में 53 संपत्तियों पर विवाद है, जिनमें शामिल हैं:

  • बीजापुर में औरंगजेब की बीवी का मकबरा
  • बीदर किला
  • सिकंदर शाह का टॉम्ब
  • बीजापुर की मक्का मस्जिद
  • बहमनी टॉम्ब

हरियाणा:

हरियाणा में कुल पांच संपत्तियों को लेकर सरकार और वक्फ के बीच विवाद है।

मध्य प्रदेश:

सागर जिले के धमोनी में स्थित बालजति शाह की मस्जिद को लेकर विवाद बना हुआ है।

महाराष्ट्र:

महाराष्ट्र में सरकार और वक्फ के बीच 12 संपत्तियों पर विवाद है। इनमें प्रमुख हैं:

  • अहमदनगर की मक्का मस्जिद
  • दामरी मस्जिद
  • चंगेज खां पैलेस
  • दौलताबाद किला
  • औरंगजेब का मकबरा
  • गोंदिया में प्रतापगढ़ किला
  • बुलढाना के फतेहखेड़ा की मस्जिद
  • औरंगाबाद का प्रसिद्ध बीबी का मकबरा

राजस्थान:

राजस्थान में चार प्रमुख संपत्तियों पर विवाद है:

  • अजमेर का अढ़ाई दिन का झोंपड़ा
  • अलाउद्दीन खान का टॉम्ब
  • अलवर की लाल मस्जिद
  • आमेर की जामा मस्जिद

उत्तर प्रदेश:

उत्तर प्रदेश में 36 संरक्षित स्मारकों पर वक्फ और सरकार के बीच विवाद है। प्रमुख स्थलों में शामिल हैं:

  • बांदा की जामा मस्जिद
  • महोबा की जुमा मस्जिद
  • शाहाबाद की जामा मस्जिद
  • लखनऊ की सीपीएम कर्बला, अमजद अली शाह मौसोलियम, मलका जहां कर्बला, तालकटोरा कर्बला, जामा मस्जिद, आसफ़ुद्दौला मस्जिद, गाजी उद्दीन का मकबरा
  • जौनपुर के सारनाथ में अटाला मस्जिद, लाल दरवाजा, जामा मस्जिद, चार उंगली मस्जिद, खालिस मुखालिश, धोरारा मस्जिद

बिहार:

बिहार में भी एएसआई और वक्फ के बीच विवाद जारी है। प्रमुख स्थलों में शामिल हैं:

  • मनेर का शाह मखदूम दौला मनेरी
  • इब्राहिम खान का मकबरा

आंध्र प्रदेश:

आंध्र प्रदेश में वक्फ और एएसआई के बीच कुरनूल स्थित अब्दुल वहाब ख़ान के मकबरे के आसपास की जमीन को लेकर विवाद है।

देशभर में फैले इन विवादों ने एएसआई और वक्फ बोर्ड के बीच संघर्ष की स्थिति पैदा कर दी है। एएसआई इन स्थलों को राष्ट्रीय धरोहर मानते हुए उनकी देखभाल कर रहा है, जबकि वक्फ बोर्ड धार्मिक संपत्ति के रूप में इन पर स्वामित्व का दावा कर रहा है। यह विवाद ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण और उनके प्रशासन को लेकर महत्वपूर्ण बहस का विषय बना हुआ है।