Saturday, March 22, 2025
MGU Meghalaya
Homeटेक्नोलॉजीभारत में होगी VinFast की धमाकेदार एंट्री, बहुत जल्द पेश कर सकती...

भारत में होगी VinFast की धमाकेदार एंट्री, बहुत जल्द पेश कर सकती है सबसे छोटी और सस्ती इलेक्ट्रिक कार

वियतनाम की इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी VinFast बहुत जल्द भारत में VinFast VF 3 को लॉन्च कर सकती है। इसके लिए कंपनी पूरी तरह से तैयार है। यह भारत की सबसे छोटी और सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार होगी। कंपनी ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि वह साल 2026 में अपनी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार VinFast VF 3 को भारत में लॉन्च करेगी। मालूम हो कि जनवरी 2025 में हुए भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में वियतनाम की इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी VinFast ने अपनी कई गाड़ियों को शोकेश किया। इसके साथ ही कंपनी ने VinFast VF 6 और VinFast VF 7 को पेश भी किया, जिसे वह साल 2025 के फेस्टिव सीजन में भारत में लॉन्च भी कर सकती है।

VinFast VF3 के संभावित फीचर्स

मालूम हो कि VinFast VF3 का साइज भी इसे खास बनाता है। यह गाड़ी छोटी है, इसलिए ट्रैफिक में चलाना आसान होगा और पार्किंग में भी कोई दिक्कत नहीं होगी।  जो भारतीय सड़कों के लिए काफी अच्छा है। इसका मतलब है कि यह गाड़ी खराब सड़कों पर भी आसानी से चल सकती है। इसमें 18.64kWh लिथियम-आयन फॉस्फेट बैटरी और 44bhp इलेक्ट्रिक मोटर है। यह छोटी इलेक्ट्रिक कार 100 किमी/घंटा की रफ्तार से दौड़ सकती है और एक बार चार्ज करने पर 210 किमी तक जा सकती है। विनफास्ट VF6 वैश्विक स्तर पर 59.6kWh बैटरी और फ्रंट-एक्सल पर लगी इलेक्ट्रिक मोटर के साथ इको और प्लस वेरिएंट में उपलब्ध है।

इको वेरिएंट 178bhp पावर और 250Nm टॉर्क देता है, जबकि प्लस वेरिएंट 204bhp पावर और 310Nm टॉर्क देता है। इको वेरिएंट एक बार चार्ज करने पर 399 किमी और प्लस वेरिएंट 381 किमी तक जा सकता है। इसकी लम्बाई 3,190mm, चौड़ाई 1,679mm और ऊंचाई 1,652mm है। इसके अलावा, इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 191mm है।

VinFast will have a grand entry in India
VinFast

MG Comet EV से होगा सीधा मुकाबला

बता दें कि VinFast VF3 का मुकाबला MG Comet EV और Tata Tiago EV से होगा। ये दोनों गाड़ियां भी इलेक्ट्रिक हैं और भारत में काफी पॉपुलर हैं। VinFast VF3 को इन गाड़ियों से कड़ी टक्कर मिलेगी, क्योंकि ये गाड़ियां पहले से ही भारतीय बाज़ार में अपनी जगह बना चुकी हैं। हालांकि, VinFast VF3 अपनी खासियतों और कम कीमत के साथ इन गाड़ियों को चुनौती दे सकती है।

ये भी पढ़ें: Electric Cars With 500 Km Range: देख रहे हैं बेहतरीन रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार? ये हैं बढ़िया विकल्प

- Advertisment -
Most Popular