Jharkhand crime: कलयुगी भाई ने कुल्हाड़ी से ली बड़े भाई की जान, आरोपी गिरफ्तार

0
400
jharkhand crime news

Jharkhand Crime: झारखंड के बोकारो में रिश्तो को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल यहा एक छोटे भाई ने मामूली सी कहासुनी को लेकर बड़े भाई की धारदार हथियार से हत्या कर दी। घटना बांगड़िया ओपी क्षेत्र के बाटबिनोर बंगाली टोला में घटी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस ने अपराधी भाई को हिरासत में लिया है। उसके पास से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद हुई है।

जाने पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुहल्ले में बबलू धीवर का अपने चाचा से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसी दौरान उसका बड़ा भाई कृष्ण धीवर मौके पर पहुंचा और उसे अपने चाचा से नहीं लड़ने के लिए मनाया। इससे बबलू धीवर चिढ़ गया,  और वह घर से कुल्हाड़ी ले आया और अपने बड़े भाई के सिर और गर्दन पर कई बार वार किया। इस हमले ने कृष्ण धीवर को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। उसके शरीर से काफी खून बहने लगा। घायल पीड़ित को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इससे पहले भी किया था जानलेवा हमला

मृतक की पत्नी चिंता देवी ने बताया कि कुछ माह पूर्व बबलू ने उसके पति पर चाकू से हमला कर दिया था। वहीं इस बार हत्या के उद्देश्य से उसने कुल्हाड़ी से कई बार उसके पति पर जानलेवा हमला किया और मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पत्नी ने गुहार लगाई है कि आरोपी को फांसी दी जाए।

पुलिस ने कही ये बात

ओपी प्रभावी प्रशांत कुमार ने बताया की, घटना की जानकारी मिलते ही वह मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल पर पहुंच कर पुलिस ने पाया कि, कृष्ण धीवर सड़क पर खून से लथपथ पड़ा हुआ था। घटनास्थल पर ही मृतक के छोटे भाई को कुल्हाड़ी के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने बड़े भाई की हत्या के अपराध को स्वीकार कर लिया है। पुलिस मामले को लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है। वहीं दूसरी और कृष्ण की मौत की खबर से पूरे परिवार में मातम पसर गया है।