Sonakshi Sinha: सोनाक्षी सिन्हा ने ‘राउडी राठौर’ फिल्म को लेकर दिया बड़ा बयान, बोलीं- “अब नहीं करूंगी ऐसी फिल्में”

0
574
Sonakshi sinha

Sonakshi Sinha On Rowdy Rathore: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी हालिया रिलीज वेब सीरीज ‘दहाड़’ को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। एक्ट्रेस ने इस सीरीज के जरिए ओटीटी की दुनिया में अपना डेब्यू किया हैं। इस बीच एक इंटरव्यू में सोनाक्षी अपनी साल 2012 में आई फिल्म ‘राउडी राठौर’ को लेकर बात करती नजर आई, जिसमें उन्होंने अक्षय कुमार के अपोजिट काम किया था। वहीं अब एक्ट्रेस ने इस फिल्म के एक सीन को लेकर  खुलकर बात की है, जिसमें अक्षय का कैरेक्टर उनकी कमर पर हाथ रखता है और कहता है- ये मेरा माल है। इस सीन को लेकर सोनाक्षी का कहना है कि बहुत छोटी थी और उन्हें ये बात उस समय बिल्कुल भी समझ नहीं आई।

Sonakshi Sinha Sparks Engagement Rumours With Latest Social Media Posts

सोनाक्षी ने ऐसी फिल्में करने से किया इंकार

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सोनाक्षी ने बताया कि, ‘मैं अब ऐसी फिल्म बिल्कुल भी नहीं करूंगी। मैं बहुत छोटी थी। मैं ऐसा कुछ सोच ही नहीं पाई। मेरे लिए सिर्फ यही फैक्ट था कि मैं प्रभु देवा के साथ फिल्म कर रही हूं। मैं अक्षय कुमार के साथ फिल्म कर रही हूं। ऐसे में कौन मना करेगा। संजय लीला भंसाली फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे थे। मैं कैसे मना कर देती। उस समय मेरी सोच बिल्कुल अलग थी। अगर आज मुझे ऐसी फिल्म ऑफर होगी, तो मैं मना कर दूंगी। समय के साथ चीजें बदल जाती हैं। मैं भी बदल गई हूं।’ सोनाक्षी ने आगे कहा, ‘लोग हमेशा मुझे दोष देते थे और ऐसी स्थिति में हमेशा एक महिला को विलेन बनाया जाता है। कोई भी उस राइटर के बारे में कुछ भी नहीं बोलता, जिसने ये लाइन्स लिखी हैं। किसी ने उस व्यक्ति के बारे में नहीं बोला, जिसने फिल्म का डायरेक्शन किया था’। बता दें कि ‘राउडी राठौर’ फिल्म एसएस राजामौली की Vikramarkudu की हिंदी रीमेक थी।

Social Buzz - Sonakshi Sinha Latest News, Images, Updates & Posts - Interview, zoom, 2019 | Charmboard

दहाड़ में पुलिस के किरदार में नजर आईं सोनाक्षी

सोनाक्षी सिन्हा के वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में एक्ट्रेस की वेब सीरीज ‘दहाड़’ अमेज़न प्राइम पर रिलीज हुई हैं। इस सीरीज को रीमा कागती और जोया अख्तर ने क्रिएट किया है। इस में सोनाक्षी एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभाती नजर आ रही हैं। वहीं एक्ट्रेस के साथ इसमें विजय वर्मा, गुलशन देवैया, सोहम शाह जैसे सितारों ने भी काम किया हैं।