Javed Akhtar: भगवान राम-सीता को लेकर जावेद अख्तर ने कही बड़ी बात, इवेंट में लगे ‘जय श्री राम’ के नारे

0
459
Javed Akhtar
Javed Akhtar

Javed Akhtar: भारत के मशहूर गीतकार जावेद अख्तर अक्सर अपने कई बयानों को लेकर सुर्खियों में छाए रहते हैं। जावेद अक्सर किसी न किसी मुद्दे पर अपनी राय रखते रहते हैं, और आए दिन सुर्खियों में छाए हैं। लेकिन हाल ही में एक इवेंट को दौरान गीतकार ने राम भगवान और सीता माता पर  अपने विचार रखे हैं। उन्होंने कहा कि भगवान राम और सीता सिर्फ भगवान ही नहीं बल्कि भारत की सांस्कृतिक विरासत हैं।

GVVGFGG

जावेद अख्तर ने भगवान राम और सीता को बताया भारत की सांस्कृतिक विरासत

आपको बता दें कि जावेद अख्तर ने गुरुवार को एक इवेंट में कहा कि, ‘राम और सीता केवल हिंदू देवी-देवता नहीं हैं। यह भारत की सांस्कृतिक विरासत है। हालांकि मैं नास्तिक हूँ फिर भी मैं राम और सीता को इस देश की संपत्ति मानता हूं इसलिए मैं यहां आया हूं। रामायण हमारी सांस्कृतिक विरासत है। यह आपकी रुचि का विषय है। मुझे इस बात पर गर्व है कि मैं राम और सीता की भूमि पर पैदा हुआ हूं, जब हम मर्यादा पुरुषोत्तम की बात करते हैं तो राम और सीता ही याद आते हैं। तो, आज से जय सियाराम।’ गीतकार ने लोगों से ‘जय सिया राम’ के नारे लगाने के लिए भी कहा।

ezgif.com gif maker 11

इवेंट में लगे जय सिया राम के नारे

आपको बता दें इस इवेंट में जावेद अख्तर ने लखनऊ में अपने बचपन के दिनों को याद करते हुए कहा कि लोग एक-दूसरे का अभिवादन वहां पर ‘जय सिया राम’ कहकर किया करते थे। वह बोले, ‘मैं लखनऊ से हूं। बचपन में मैं ऐसे लोगों को देखता था जो अमीर थे वह गुड मॉर्निंग कहते थे, लेकिन सड़क से गुजरता हुआ एक आम आदमी कहता था, जय सिया राम। इसलिए सीता और राम को अलग-अलग सोचना पाप है। सिया राम शब्द प्रेम और एकता का प्रतीक है।

सिया और राम तो एक ने ही अलग किए। उसका नाम रावण था। तो जो अलग करेगा वह रावण होगा। तो आप मेरे साथ तीन बार जय सिया राम का जाप करें। आज से जय सिया राम बोलें।’