Koffee With Karan 8 : करण जौहर के शो में सलमान खान की होगी एंट्री! फिल्ममेकर के शो का फिनाले होगा जबरदस्त

0
463
Koffee With Karan 8

Koffee With Karan 8: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने फिल्ममेकर करण जौहर इन दिनों अपने शो ‘कॉफी विद करण 8’ को लेकर सुर्खियों में छाए हैं। हाल ही में करण के शो पर इंडस्ट्री की दो जानी मानी एक्ट्रेस अन्नया पांडे और सारा अली खान उनके के साथ कॉफी पीने पहुंची थी। इससे पहले के भी सीजनस में करण के शो पर कई सेलेब्स कॉफी पी चुके है और अपनी लाइफ से जुड़े राज खोल चुके हैं। वहीं करण जौहर चाहते हैं जिस हाई नोट पर उन्होंने शो की शुरुआत की थी उसी नोट पर वह शो को खत्म करें।

जिसके लिए वह सलमान खान को शो के फिनाले एपिसोड के लिए बुलाना चाहते हैं। सलमान को कॉफी विद करण के काउच पर बैठा देखना फैंस के लिए काफी एक्साइटिंग होगा।

gytyftrffr

‘कॉफी विद करण 8’ के फिनाले शो में आएंगे सलमान!

आपको बात दें कि एक मीडिया रिपोर्ट केमुताबिक सलमान खान कॉफी विद करण 8 के आखिरी एपिसोड में आ सकते हैं। रिपोर्ट्स की माने तो करण जौहर शो में सलमान को लाने के लिए एक्साइटेड हैं और वह भाईजान से इस बारे में बातचीत भी कर रहे हैं।हालांकि अभी तक सलमान खान के कॉफी विद करण 8 में आने की ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं दूसरी तरफ सलमान खान के साथ किस एक्टर को लेकर आएं इस बारे में चर्चा कर रहे हैं। टीम का लक्ष्य एक शानदार एपिसोड के साथ सीज़न को खत्म करना है और सलमान की प्रिसेंस इसे वास्तव में शानदार बना देगा।

ezgif.com webp to jpg 12

करण के शो में नजर आने वाले है ये सितारें

वहीं करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण 8’ के अपकमिंग एपिसोड की बात करें तो आने वोले शो में आलिया भट्ट और करीना कपूर खान, काजोल और रानी मुखर्जी, अजय देवगन और रोहित शेट्टी आने वाले हैं। शो का प्रोमो आया था जिसमें सारे स्टार्स मस्ती करते हुए नजर आए थे। वहीं करण भी इन लोगों से ऐसे सवाल पूछते दिखाई दे रहें थे, जिसके जवाब आपको भी नहीं पता होंगें। ये शो डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होता है।