ICC CWC 2023 : 10 टीमें, 10 शहर, 48 मुकाबले और 31 कमेंटेटर्स, विश्व कप 2023 में क्या है खास ?

0
435
ICC CWC 2023 : 10 टीमें, 10 शहर, 48 मुकाबले और 31 कमेंटेटर्स
ICC CWC 2023 : 10 टीमें, 10 शहर, 48 मुकाबले और 31 कमेंटेटर्स

ICC CWC 2023 : इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच मैच के साथ विश्व कप 2023 का आगाज हो चुका है। इस बार भी 10 टीमें टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही हैं। श्रीलंका और नीदरलैंड ने क्वालिफिकेशन राउंड पार कर अंतिम-10 में जगह बनाई है। दो बार की विश्व चैंपियन टीम वेस्टइंडीज पहली बार क्वालिफाई नहीं कर सकी। 2019 विश्व कप की तरह सभी 10 टीमें राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में एक-दूसरे से भिड़ेंगी। एक टीम राउंड रॉबिन फॉर्मेट में कुल नौ मैच खेलेगी। यानी लीग स्टेज में कुल 45 मुकाबले होंगे। इसके बाद दो सेमीफाइनल मैच और एक फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। लीग राउंड के 45 में से 39 मुकाबले डे-नाइट होंगे, जबकि छह मैच दिन के रहेंगे।

ICC CWC 2023 : 10 टीमें, 10 शहर, 48 मुकाबले और 31 कमेंटेटर्स

अहमदाबाद क्रिकेट स्टेडियम से टूर्नामेंट का आगाज

पिछले वनडे विश्व कप की तरह इस बार भी 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। मेजबान भारत के अलावा डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड, उपविजेता न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, अफगानिस्तान, बांग्लादेश और नीदरलैंड भी टूर्नामेंट खेलती दिखेंगी। भारत के 10 शहरों में टूर्नामेंट के 48 मैच खेले जाएंगे। हैदराबाद में तीन मैच, बाकी नौ शहरों यानी अहमदाबाद, धर्मशाला, दिल्ली, चेन्नई, लखनऊ, पुणे, बेंगलुरु, मुंबई और कोलकाता में पांच-पांच मुकाबले खेले जाएंगे। हैदराबाद, तिरुअनंतपुरम और गुवाहाटी को वॉर्म अप मैचों का वेन्यू चुना गया था।

दुनियाभर से 31 कमेंटेटर्स करेंगे मैच की कॉमेंट्री

आईसीसी ने दुनियाभर के 31 कमेंटेटर्स को वर्ल्ड कप 2023 के मैचों में कमेंट्री करने के लिए चुना है। अंग्रेजी भाषा में कमेंट्री करने वाले इन कमेंटेटर्स की लिस्ट में भारत के 6 कमेंटेटर्स शामिल हैं, जिसमें भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान अंजुम चोपड़ा (Anjum Chopra), रवि शास्त्री (Ravi Shastri) और दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) का नाम शामिल है। वर्ल्ड कप के कमेंट्री पैनल में ऑस्ट्रेलिया के सबसे ज्यादा सात, भारत और इंग्लैंड के छह-छह लोग हैं। इसके बाद साउथ अफ्रीका व न्यूजीलैंड के तीन-तीन, वेस्ट इंडीज और पाकिस्तान के दो-दो लोग हैं। जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और श्रीलंका से केवल एक-एक कमेंटेटर को रखा गया है

ICC World Cup 2023 : इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड से टूर्नामेंट का आगाज, सुरक्षा के कड़े इंतजाम