Shikhar Dhawan Divorce : शिखर धवन और आयशा के बीच तलाक को लेकर कोर्ट ने दी मंजूरी, जोरावर की कस्टडी पर लटका मामला

0
584
Shikhar Dhawan Divorce
Shikhar Dhawan Divorce

Shikhar Dhawan Divorce : भारतीय स्टार ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) और उनकी पत्नी आयशा मुखर्जी  के बीच तलाक हो गया है। पटियाला कोर्ट की फैमली कोर्ट ने अब जाकर इस तलाक को मंजूरी दे दी है। फेसबुक के जरिए दोनों एक-दूसरे से मिले थे लेकिन अब दोनों के बीच तलाक हो चुका है। गौरतलब है कि धवन ने अक्टूबर 2012 में आयशा मुखर्जी से शादी की थी। दोनों 8 अगस्त, 2020 से पति-पत्नी के रूप में नहीं रह रहे हैं।

कोर्ट ने माना कि धवन की पत्नी आयशा ने उन्हें अपने इकलौते बेटे से सालों तक अलग रहने के लिए मजबूर करते हुए मानसिक पीड़ा दी है। साथ ही न्यायाधीश हरीश कुमार ने अपनी तलाक याचिका में धवन द्वारा अपनी पत्नी के खिलाफ लगाए गए सभी आरोपों को इस आधार पर स्वीकार कर लिया कि पत्नी ने या तो उक्त आरोपों का विरोध नहीं किया या खुद का बचाव करने में विफल रही।

Shikhar Dhawan Divorce : शिखर धवन और आयशा के बीच तलाक को लेकर कोर्ट ने दी मंजूरी

पत्नी ने बेटे को रखा दूर, धवन को दी मानसिक प्रताड़ना

शिखर धवन द्वारा दायर याचिका के अनुसार, पत्नी ने शुरू में कहा था कि वह उनके साथ भारत में रहेगी। हालाँकि, वह अपने पूर्व पति के प्रति प्रतिबद्धता के कारण ऐसा करने में विफल रही, जिससे उसकी दो बेटियाँ हैं। पत्नी ने अपने पूर्व पति से ऑस्ट्रेलिया नहीं छोड़ने का वादा किया था जहां वह वर्तमान में अपनी दो बेटियों और धवन के एक बेटे के साथ रहती है।

कोर्ट ने धवन की उस दलील पर भी विचार किया, जिसमें पत्नी ने उन्हें ऑस्ट्रेलिया में अपने पैसे से खरीदी गई तीन संपत्तियों में से 99 प्रतिशत का मालिक बनाने के लिए मजबूर किया था। कोर्ट ने कहा कि उसने उस पर अन्य दो संपत्तियों में उसे संयुक्त मालिक बनाने के लिए भी दबाव डाला था।

धवन को 10 साल से बड़ी औरत से हुआ था प्यार

आपको बताते चलें कि धवन टीम इंडिया के शानदार ओपनर रहे हैं। हालांकि अभी के समय में विश्व कप 2023 से बाहर हैं। टीम में भी अभी जगह बनाने को जूझ रहे हैं। टीम इंडिया के स्टार ओपनर और आयशा के बीच में साल 2009 में बातचीत शुरू हुई थी। हरभजन की फ्रैंड लिस्ट में आयशा थीं। जिनकी फोटो देखकर ही धवन को प्यार हो गया था। इसके बाद साल 2012 में दोनों ने शादी कर ली थी। मजेदार बात ये रही थी कि धवन आयशा से 10 साल छोटे हैं। इसके बारे में उस समय सोशल मीडिया पर जमकर बातें हुईं थीं। दोनों का एक बेटा है। जिसका नाम जोरावर है। आईपीएल के कई मुकाबलों में बेटा जोरावर को मैदान पर देखा गया है।

Ravi Shastri on Sikhar Dhawan : “धवन को वो सम्मान नहीं मिलता जिसका वो हकदार है…” रवि शास्त्री ने धवन को लेकर दिया बड़ा बयान