Virushka : प्रेग्नेंसी की अफवाहों के बीच अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट, लिखा- ‘प्लीज मुझसे मदद की रिकवेस्ट ना करें’

0
359
Virushka
Virushka

Virushka :बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई हैं।  रिपोर्ट्स की माने तो अनुष्का दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं। अनुष्का की प्रेग्नेंसी की खबरें खूब वायरल हो रही हैं लेकिन एक्ट्रेस ने इस पर अभी तक चुप्पी साधी हुई है। ना अनुष्का और ना ही विराट ने इस पर कोई रिएक्ट किया है। इसी बीच वर्ल्ड कप से पहले विराट कोहली ने लोगों से एक रिक्वेस्ट की है। विराट के बाद अनुष्का ने भी अब रिक्वेस्ट की है।

ezgif.com gif maker 38

विराट ने शेयर किया पोस्ट

आईसीसी वर्ल्ड कप 5 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है। इंडिया और ऑस्ट्रेलियाका रविवार को चेन्नई में मैच होने वाला है। मैच से पहले अनुष्का और विराट ने मजेदार अंदाज में लोगों रिक्वेस्ट की है। विराट ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा-जैसे-जैसे हम विश्व कप के करीब आ रहे हैं, मैं विनम्रतापूर्वक अपने सभी दोस्तों को बताना चाहूंगा कि वे पूरे टूर्नामेंट के दौरान मुझसे टिकट के लिए बिल्कुल भी रिक्वेस्ट न करें। प्लीज अपने घर से आनंद लें।

ये भी पढ़े: Raj Kapoor : जब राजकपूर को रियल लाइफ में सरेआम पड़ा था थप्पड़, क्या थी उनकी गलती?

वहीं अनुष्का शर्मा ने विराट के पोस्ट को अपनी स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा- और मैं इसमें बस ये जोड़ना चाहूंगी। अगर आपके मैसेज का जवाब ना मिले तो प्लीज मुझसे मदद के लिए रिक्वेस्ट मत कीजिएगा। समझने के लिए शुक्रिया।

ezgif.com webp to jpg 17

इस फिल्म में नजर आएंगी अनुष्का शर्मा

इन दिनों  विराट और अनुष्का सोशल मीडिया पर मस्ती कर रहे हैं वहीं उन्होंने एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी को लेकर चुप्पी साध रखी है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अनुष्का दूसरी बार मां बनने वाली हैं। रिपोर्ट के मुताबिक विराट और अनुष्का पिछली बार की तरह ही इस बार भी कुछ समय बाद ऑफिशियिली ये खबर फैंस को देंगे।

वहीं अनुष्का के वर्क फ्रंट की बात करें तो जल्द ही फिल्म चकदा एक्सप्रेस में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म से अनुष्का लंबे समय के बाद एक्टिंग में वापसी करने वाली हैं। अनुष्का आखिरी बार फिल्म जीरो में  शाहरुख खान  के साथ नजर आईं थीं।