Saturday, July 27, 2024
HomeमनोरंजनPriyanka Chopra : विमेन सेंट्रिक फिल्में फलॉप होने पर कैसा महसूस करती...

Priyanka Chopra : विमेन सेंट्रिक फिल्में फलॉप होने पर कैसा महसूस करती है प्रियंका चोपड़ा, एक्ट्रेस ने किया खुलासा

Priyanka Chopra : बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपने नाम का परम लहराने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस आज के समय में किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस इन दिनों मामी मुंबई फिल्म फेस्टिवल के लिए भारत में हैं। अभिनेत्री इस साल के फेस्टिवल की चेयरपर्सन हैं। प्रियंका ने भूमि पेडनेकर के साथ मिलकर महोत्सव में एक मास्टरक्लास आयोजित किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि वह एक महिला प्रधान फिल्म के असफल होने इससे कैसे निपटती हैं।

ezgif.com gif maker 39 1

महिला केंद्रीत फिल्मों को लेकर कही बड़ा बात

आपको बता दें कि जब भूमि पेडनेकर ने प्रियंका से पूछा कि वह एक महिला प्रधान फिल्म की विफलता से कैसे निपटती हैं तो प्रियंका ने कहा, “जब आपके पास एक महिला प्रधान फिल्म होती है और आप इसकी सफलता की उम्मीद कर रहे होते हैं तो बहुत दबाव होता है, लेकिन यह बहुत मुश्किल होता है कि कोई महिला प्रधान फिल्म अच्छा प्रदर्शन ना करे। अगर ऐसा होता है तो मुझे सभी महिलाओं की ओर से सामूहिक विफलता महसूस होती है। मुझे ऐसा लगता है कि हम सभी महिलाओं को कुछ कदम पीछे चले गए।

मैंने महिलाओं को कुछ कदम पीछे कर दिया।’ एक्ट्रेस ने आगे बताया उन्होंने आगे कहा, “यह काम करना ही होगा, क्योंकि हममें से कुछ लोग ही हैं, जिन्हें ऐसा करने का अवसर मिलता है, और हमें इसे अच्छी तरह से करना होगा। चाहे वह कोई फिल्म निर्माता, अभिनेत्री, लेखिका या कोई भी हो आपको बस लगता है… मैं नारी जाति को निराश नहीं होने दूंगी क्योंकि हमारे पास बहुत कम मौके हैं।”

bhjgftfty

इन फिल्मों में नजर आएंगी प्रियंका

गौरतलब है कि इवेंट के दौरान प्रियंका के लुक की बात करें तो एक्ट्रेस ने खूबसूरत सफेद फूलों वाली साड़ी में मास्टरक्लास की शोभा बढ़ाते हुए देखा गया। वहीं वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा को आखिरी बार हॉलीवुड फिल्म लव अगेन में देखा गया था जिसमें वह सैम ह्यूगन के साथ रोमांस करती नजर आई थीं। वह अगली बार फिल्म हेड्स ऑफ स्टेट में नजर आएंगी जिसमें जॉन सीना और इदरीस एल्बा भी हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Most Popular