Maharashtra Corona Update : मुंबई में पाए गए सबसे ज्यादा मामले, एक व्यक्ति की गई जान

0
323
Maharashtra Corona Update

Maharashtra Corona Update : देश के कई शहरों में लगातार कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। कई शहरों में तो रोजाना बड़ी संख्या में लोग कोरोना पॉजिटिव पाए जा रहे है। बीते दिनों भारत में एक दिन में कोविड-19 (Covid 19 Case In India) के 7,830 नए मामले सामने आए हैं, जो 7 महीनों में सबसे ज्यादा है। इसके अलावा सक्रिय मामलों का आंकड़ा भी बढ़कर 40,215 पर पंहुच गया है। साथ ही मृतकों की संख्या 5,31,016 हो गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक महाराष्ट्र (Maharashtra Corona Update) में मंगलवार को कोरोना वायरस के 919 नए मामलों की पुष्टि हुई है। इसके अलावा एक व्यक्ति की जान भी गई है। इसी के साथ संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 81,51,176 हो गए हैं।

यह भी पढ़ें- Corona & H3N2 Virus Symptoms : कोरोना और H3N2 वायरस के लक्षण में नहीं हो कंफ्यूज, जानिए दोनों के बीच का अंतर

मुंबई में सामने आए सबसे ज्यादा मामले

Delhi records 150 coronavirus cases; death toll reaches 10,891 | India News – India TV

स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, नवीनतम मामलों में से 242 नए केस मुंबई में, पुणे में 58, नवी मुंबई में 57 और नागपुर में 105 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा कोरोना वायरस के संक्रमण से करीब 710 लोग ठीक भी हुए है। इसके बाद अब राज्य में ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 79,97,840 हो गई है। महाराष्ट्र (Maharashtra Corona Update) में अब भी 4,875 उपचाराधीन मामले हैं।

यह भी पढ़ें- Delhi Corona Update : दिल्ली में घातक हुआ कोरोना, तीन और लोगों की गई जान