Saturday, July 27, 2024
HomeअपराधGoldy Brar : सूत्रों का दावा अमेरिका में गैंग्सटर गोल्डी बराड़ की...

Goldy Brar : सूत्रों का दावा अमेरिका में गैंग्सटर गोल्डी बराड़ की हत्या की गई, सिद्धू मूसेवाला की बराड़ ने की थी हत्या

Goldy Brar : गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मुख्य आरोपी गोल्डी बराड़ की मारे जाने की खबर आ रही है। वह स्टडी वीजा पर कनाडा गया था और वहां अपराध की दुनिया में कदम रखा था। सूत्रों के अनुसार, उसे अमेरिका में गोली मारी गई है। गोल्डी की हत्या की जिम्मेदारी डल्ला-लखबीर गैंग ने ली है। आपको बता दें कि गोल्डी बराड़ के पिता पंजाब पुलिस से रिटायर्ड उप निरीक्षक हैं। गोल्डी बराड़ का असली नाम सतिंदरजीत सिंह है।

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के चर्चा में आय था नाम

जन्म 1994 में पंजाब के मुक्तसर साहिब जिले में हुआ था। 11 अक्तूबर 2020 की रात चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 स्थित एक क्लब के बाहर पंजाब विश्वविद्यालय (पीयू) के छात्रनेता गुरलाल बराड़ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। चचेरे भाई गुरलाल बराड़ की हत्या के बाद गोल्डी बराड़ ने अपराध की दुनिया में कदम रखा था। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद उसका नाम मीडिया में चर्चा में है। गुरलाल बराड़ की हत्या के बाद लॉरेंस गैंग ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि अब नई जंग की शुरुआत है, सड़कों पर खून नहीं सूखेगा।

गोल्डी बराड़ को अमेरिका में गोली मारे जाने की खबर एक अमेरिकी न्यूज चैनल में भी दिखाई गई है. एक अमेरिकी न्यूज चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक गोल्डी बुराड़ को अमेरिका के फेयरमोंट और होल्ट एवेन्यू में गोली मारी गई है. गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को गोल्डी मारे जाने को लेकर अमेरिकी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक गोल्डी बराड़ को मंगलवार शाम 5 बजकर 25 मिनट पर गोली मारी  गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Most Popular