Saturday, July 27, 2024
Homeअपराधराजस्थान: सूअर का शिकार करने गए दोस्तों ने मारी अपने ही साथी...

राजस्थान: सूअर का शिकार करने गए दोस्तों ने मारी अपने ही साथी को गोली

राजस्थान के डूंगरपुर जिले में हत्या की अजीबो गरीब घटना सामने आई है। यहां पांच जिगरी दोस्त सूअर का शिकार करने हाथ में बंदुक लिए निकले थे ।वहीं सुअर की जगह एक दोस्त ने दूसरे दोस्त को ही गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। गोली लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही हर तरफ हड़कंप मच गया।

यह अतरंगी हत्या की घटना राजस्थान के डूंगरपुर जिले के आसपुर थाना इलाके की है। यहां 5 दोस्त बंदूक लिए सूअर का शिकार करने खेत में गए थे, लेकिन तभी जल्दबाजी में एक दोस्त ने दूसरे को गोली मार कर उसकी हत्या कर दी। मामले की जानकारी परिवार को मिलने पर गांव का माहौल काफी गरम हो गया। इस बीच शव दो दिन तक मोर्चरी में ही पड़ा रहा, मामला शांत होने के बाद शुक्रवार को युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल बोर्ड भेजा गया। वहीं मृतक की चचेरी बहन ने चार लोगों के खिलाफ पुलिस में हत्या का मामला दर्ज किया। पुलिस मामले की कार्यवाही में लगी है। जानकारी के अनुसार, मामला 21 दिसंबर का है।

पुलिस ने मृतक की पहचान अरविंद डिंडोर के नाम से की है। मृतक की चचेरी बहन सपना डिंडोर ने बताया की अरविंद 21 दिसंबर को घर में सो रहा था तभी उसके 4 दोस्त अरविंद ननोमा, अर्जुन और मुकेश बाइक लेकर उसके घर आए। उन्होंने सोए हुए अरविंद को उठाया और अपने साथ लेकर चले गए। रिपोर्ट के मुताबिक घर से बंदूक लेने के लिए उसका भाई एक बार घर लौटा था। लेकिन उसके बाद वह देर शाम तक वापिस नहीं आया। वहीं शाम 7 बजे उसके पूंजपुर हॉस्पिटल में भर्ती करवाने की खबर मिली। परिवार परेशानी में हॉस्पिटल पहुंचे तो देखा की अरविंद खून से लथपथ पड़ा है। कुछ समय बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। गांव वालो ने बताया की खेतों में फायरिंग के दौरान गोली अरविंद डिंडोर के पेट पर जाकर लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। फायरिंग में मौत के बाद डर के मारे उसके साथी दोस्त मौके से फरार हो गए थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Most Popular