एमपी : हैवान चाचा ने किया 7 साल की बच्ची का रेप फिर हत्या

0
508
mp crime: 7 year girl rape and murder by her chacha

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक चाचा पर अपनी 7 साल की भतीजी के साथ दुष्कर्म और हत्या करने का आरोप लगाया गया है। दरअसल, दरिंदे चाचा ने बच्ची को अगवा करके खेत में उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। इतना ही नहीं हवस पूरी होने पर आरोपी चाचा ने मासूम का गला घोटकर उसकी हत्या को भी अंजाम दिया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस ने बताया कि आरोपी खुद 3 साल की बच्ची का बाप है।

7 साल बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या  

ये सनसनीखेज मामला मध्य प्रदेश के ग्वालियर के करहिया थाना के दुबही गांव का है। यहां 7 साल की बच्ची बारात देखने सोमवार की रात घर से बाहर निकली थी। बच्ची को अकेला पाकर उसके चाचा ने उसे अगवा कर लिया और खेत की ओर ले गया। जहां मासूम के साथ गलत काम करने के बाद दरिंदे ने उसकी हत्या कर दि। मिली जानकारी के मुताबिक, 26 साल के आरोपी चाचा ने बच्ची को अगवा करने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। लेकिन जब बच्ची ने खुद को बचाने की कोशिश की तो दरिंदे ने उसके मुंह में घास डालकर बच्ची को मौत के घाट उतार दिया।

वहीं दूसरी और बच्ची के घर वापिस नहीं लौटने पर परिजनों ने बच्ची की तलाश शुरू की लेकिन बच्ची का कोई पता नहीं लगा। इस दौरान गांव एक शख्स ने बताया कि, उन्होंने बच्ची को गांव के ही शेरू के साथ देखा है।

 

खेत में फेंकी लाश

परिवार की रिपोर्ट पर मंगलवार दोपहर 12 बजे करहिया थाने में बच्ची के अपहरण का केस दर्ज किया गया। इसमें शेरू जाटव के साथ ही कालू नाम के एक व्यक्ति को और आरोपी बनाया गया। पुलिस ने 26 साल के शेरू जाटव को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की तो पहले वो गुमराह करने लगा। उसने कालू नाम के व्यक्ति पर बच्ची को ले जाने की कहानी सुनाई। पुलिस ने कालू को तलाशा तो पता चला कि कालू नाम का कोई शख्स गांव में रहता ही नहीं है। आखिर में देर शाम पुलिस ने सख्ती करके पूछताछ की तो  शेरू जाटव टूट गया। उसने बताया कि बच्ची की लाश गांव के पास ही खेत में पड़ी है।

mp crime: 7 year girl rape and murder by her chacha

पुलिस ने बताया की आरोपी ने बच्ची को शादी दिखाने के बहाने झांसा दिया। बच्ची को शेरू पर भरोसा था, इसलिए वह भी उसके साथ चली गई। लेकिन आरोपी उसे खेत की और ले गया। पुलिस ने आगे बताया कि, खेत में मिली बच्ची की लाश से साफ पता लग रहा है कि उसके साथ दुष्कर्म किया गया है। वहीं फॉरेंसिक टीम ने बच्ची के शव का बारीकी से मुआयना किया तो बच्ची के अंदरूनी अंगों से ब्लीडिंग हो रही थी। उसके गले और शरीर पर नाखूनों के निशान भी थे। मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने बच्ची का गला घोंटकर उसकी हत्या की थी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने बच्ची की लाश को वहीं घास में दबा दिया और मौके से फरार हो गया।

आरोपी की 3 साल की बेटी

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 26 साल का शेरू जाटव शादीशुदा है। शेरू के घर में उसकी एक 3 साल की बच्ची भी है। इस घटना के बाद आक्रोशित गांव के लोगों ने शेरू को फांसी पर लटकाने की मांग की है।