पीलिया को रोकने के लिए पीएं ये ड्रिंक्स, जल्द दिखेगा असर

0
346
Jaundice Prevention Drinks

Jaundice Prevention Drinks : देश के कई राज्यों में हर वर्ष पीलिया की बीमारी से हजारों लोग संक्रमित होते हैं। ये एक गंभीर बीमारी होती है, जिससे लिवर बहुत ज्यादा कमजोर होने लगता है। पीलिया में व्यक्ति की आंखें, नाखून समेत कपड़े भी पीले होने लगते है। हालांकि समय रहते इस बीमारी से बचना जरूरी हैं। नहीं तो ये जानलेवा भी हो सकती है। शरीर में बिलीरुबिन का स्तर बढ़ने से पीलिया की बीमारी होती है। आमतौर पर पीलिया से बचने के लिए एलोपैथी का सहारा लिया जाता है। साथ ही कुछ देसी ड्रिंक्स को भी पिया जाता है।

पीलिया से राहत देंगे ये देसी ड्रिंक्स

15 5

पीलिया की बीमारी में शरीर को हाइड्रेटेड रखना बहुत जरूरी है। ऐसे में कुछ फ्रूट के जूस (Jaundice Prevention Drinks) से इसे कम किया जा सकता हैं। जैसे कि-

  • ज्यादातर बीमारियों में फलों और जूस पीने की सलाह दी जाती है। पीलिया की समस्या में भी गाजर और चुकंदर खाने की सलाद दी जाती हैं। साथ ही इनके जूस (Jaundice Prevention Drinks) पीना भी फायदेमंद होता है।
  • नारियल के पानी को पोषक तत्वों का खजाना माना जाता है, जिससे बॉडी को एनर्जी मिलती हैं। इसके अलावा इसमें मौजूद लिवर फ्रेंडली न्यूट्रिएंट्स, लिवर के साथ-साथ शरीर के बाकी अंगों के लिए भी लाभदायक होते है।
  • शरीर को स्वस्थ रखने के लिए टमाटर का सेवन अच्छा होता हैं। इसमें लाइकोपीन तत्व होता है, जिससे लिवर हेल्दी रहता है। साथ ही पीलिया की बीमारी में भी टमाटर का जूस (Jaundice Prevention Drinks) अच्छा होता है।
  • छाछ में कई गुणों की भरपूर मात्रा होती है, जिसके सेवन से बॉडी हाइड्रेट होती हैं। साथ ही लिवर भी हेल्दी रहता है। इसलिए रोजाना सुबह-शाम छाछ पीने से पीलिया कम होता है।

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।