Bheed Twitter Review: फैंस को पसंद आई कोरोना काल में पलायन की कहानी, राजकुमार राव की ‘भीड़’ देख लोगों के छलके आंसू

0
304
Bheed Twitter Review

Bheed Twitter Review: साल 2020 में चल रहे कोरोना के तांडव से तो आप सभी भली भाति वाकिफ होंगे। इस साल को अगर काला साल घोषित कर दिया जाए तो भी गलत नही होगा, क्योंकि इसी साल कोरोना नामक वायरस ने हमारे देश में तबाही मचाई थी। कोरोना काल के दौरान लगे लॉकडाउन ने ना जाने कितने ही लोगों को घुट-घुट के मरने पर मजबूर कर दिया था। हाल ही में रिलीज हुई अनुभव सिन्हा की फिल्म ‘भीड़’ (Bheed) में लॉकडाउन के दौरान लोगों के द्वारा झेली गई उस भयावह कहानी को दर्शाया गया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस फिल्म को देखकर फैंस का क्या रिएक्शन रहा है।

लोगों को पसंद आई भीड़

बीते दिनों 23 मार्च 2023 को अनुभव मिश्रा की फिल्म भीड़ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में लॉकडाउन के दौरान लोगों के द्वारा झेली गई पलायन की दिक्कतों को दिखाया गया है। फिल्म की कहानी में ये दर्शाया गया है कि लोग लॉकडाउन में कैसे अपनी रोजी रोटी को खोकर अपने घर वापस जाने को मजबूर हो गए थे। यह दृश्य इतना भयानक था कि लोग दोबारा इसे याद करने से भी डरते हैं, लेकिन इसके बावजूद भी लोगों को ये फिल्म काफी पसंद आई है। फिल्म में लोग राजकुमार राव की एक्टिंग की जमकर तारीफे कर रहे हैं और इसी के साथ फिल्म की तारीफों के भी पुल बांध रहे हैं।

https://twitter.com/vineet36182034/status/1639094142138736643?s=20

फैंस ने की जमकर तारीफ

आपको बता दें राजकुमार राव की भीड़ देखने के बाद फैंस सोशल मीडिया पर फिल्म की तारीफें करते नहीं थक रहे हैं। भीड़ की तारीफ करते हुए जहां एक यूजर ने लिखा, ‘राष्ट्र द्वारा देखे गए सबसे बुरे समय में, ‘एक व्यक्ति ने कुछ अलग करने का साहस किया। दुनिया उस अदृश्य कहानी को देखेगी जो हमेशा प्लेन साइट में छिपी थी। भीड़ आज से सिनेमाघरों में जरूर देखें।’ वहीं दूसरे ने लिखा, ‘लॉकडाउन के दौरान देश ने बहुत कुछ झेला। बहुत कुछ देखा, एक फिल्मकार के नजरिए से उस दौर में पलायन कर रहे लाखों मजदूरों की तकलीफों को @anubhavsinha ने बेहद असरदार तरीके से फिल्माया है #RajkummarRao और #ashutoshrana जैसे कलाकारों ने #Bheed को एक दस्तावेज बना दिया है, देखिए जरूर..।‘ इसके अलावा एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘अनुभव सिन्हा की भीड़ भारत में लगे लॉकडाउन के दौरान सामने आई सबसे बड़ी मानवीय त्रासदियों में से एक का पावरफुल और झकझोर देने वाला रिप्रेजेंटेशन है। राजकुमार राव की शानदार परफॉर्मेंस।’