Ponniyin Selvan 2: ‘पोन्नियिन सेलवन 2’ से चियान विक्रम का लुक रिवील, मेकर्स ने ट्रेलर को लेकर दी बड़ी जानकारी

0
330
Chiyaan Vikram First Look From Ponniyin Selvan 2

Ponniyin Selvan 2: मणिरत्नम की फिल्म ‘पीएस 1’ (PS 1) बड़े पर्दे पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इस फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला था और तभी से फैंस को इसके सीक्वल का इंतजार था। वहीं अब इस फिल्म के सीक्वल पर भी काम शुरू हो चुका है। इस फिल्म से जुड़ी हर एक अपडेट पर फैंस नजरें टिकाए बैठे रहते हैं। इसी कड़ी में ‘पोन्नियिन सेलवन 2’ से चियान विक्रम का लुक रिवील हो गया है। दरअसल, फिल्म के मेकर्स ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें चियान विक्रम के लुक और उनके आउटफिट को बनाने की पूरी प्रक्रिया देखने को मिल रही है। इसी के साथ मेकर्स ने फिल्म के ट्रेलर को लेकर भी एक बड़ी जानकारी साझा की है।

फिल्म से चियान विक्रम का लुक रिवील

हाल ही में चियान विक्रम (Chiyaan Vikram) की फिल्म ‘पीएस 2’ (PS 2) यानी ‘पोन्नियिन सेलवन 2’ (Ponniyin Selvan 2) के मेकर्स ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें फिल्म से चियान विक्रम के किरदार ‘अदिथा करिकलन’ का लुक देखने को मिल रहा है। वीडियो में आगे चियान विक्रम के किरदार के लिए पूरी आउटफिट बनाने की प्रक्रिया दिखाई गई है। वीडियो में आगे आप देख सकते हैं कि कॉस्ट्यूम डिजाइनर एका लखानी अपनी टीम के साथ करिकलन उर्फ विक्रम के लुक को बेहतरीन तरीके से क्रिएट करती नजर आ रही हैं। वीडियो में एक्टर के आभूषण और हेयरस्टाइल से लेकर आर्मी सूट तक को बेहतरीन तरीके से बनाते हुए दिखाया गया है।

331475132 150447907820736 1026476637085071834 n

ट्रेलर को लेकर साझा की बड़ी जानकारी

वीडियो में अदिथा करिकलन के धांसू लुक के साथ मेकर्स ने फिल्म के ट्रेलर को लेकर भी एक बड़ी जानकारी साझा की है। दरअसल, वीडियो के अंत में ट्रेलर लोडिंग लिखा हुआ देखा जा सकता है। इसका मतलब ये साफ है कि फिल्म का ट्रेलर भी जल्द ही रिलीज होने वाला है। वीडियो में ट्रेलर रिलीज के लिए किसी खास डेट का ऐलान तो नहीं किया गया है, लेकिन खबरें है कि अप्रैल के शुरुआती हफ्ते में ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा, जिसके लिए एक भव्य समारोह के आयोजन की भी तैयारी की गई है। आपको बता दें कि पोन्नियिन सेलवन 2 28 अप्रैल 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं फिल्म के स्टार कास्ट की बात करें तो इस फिल्म में चियान विक्रम के अलावा ऐश्वर्या राय बच्चन, कार्थी, जयम रवि, त्रिशा कृष्णन और शोभिता धूलिपाला जैसे सितारें नजर आएंगे।