Pooja Bhatt: किरण खेर के बाद अब पूजा भट्ट हुईं कोरोना का शिकार, एक्ट्रेस ने ट्वीट कर दी जानकारी

0
328
Pooja Bhatt Corona Positive

Pooja Bhatt: लगभग 2 साल के दिक्कतों के बाद हम बड़ी मुश्किल से कोरोना के चंगुल से बचे थे, लेकिन एक बार फिर कोविड ने वापसी कर ली है। भारत में एक बार फिर कोविड के मामले बढ़ने लगे हैं। बीतें दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस किरण खेर (Kirron Kher) कोरोना की चपेट में आ गई थी, जिसकी जानकारी उन्होंने खुद ही ट्वीट करके दी थी। वहीं अब इसी कड़ी में बॉलीवुड की एक मशहूर कोरोना का शिकार हो गई हैं। दरअसल, पूजा भट्ट ने हाल ही में ट्वीट कर ये जानकारी दी है कि वो कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। इसी के साथ उन्होंने अपने सपर्क में आए लोगों से तुरंत टेस्ट करवाने की गुजारिश की है।

पूजा भट्ट हुईं कोविड पॉजिटिव

पूजा भट्ट ने हाल ही में अपने ट्विटर हैंडल पर एक ट्वीट साझा करते हुए लिखा कि,  ‘3 साल बाद मैं पहली बार पॉजिटिव पाई गई हूं। आप सभी लोग मास्क पहन लें। कोरोना अभी भी आसपास है और पूर्ण वैक्सीनेशन के बावजूद आप तक पहुंच सकता है। उम्मीद है कि मैं जल्द ही अपने पैरों पर वापस आ जाऊंगी’।

pooja bhatt young

महेश भट्ट की बेटी हैं पूजा

आपको बता दें कि पूजा भट्ट बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता महेश भट्ट की बड़ी बेटी हैं। उन्होंने कई हिंदी फिल्मों में काम किया है और एक्ट्रेस अपने समय की बेहतरीन अदाकाराओं में से एक रह चुकी हैं। किरण खेर के बाद अब पूजा के भी कोरोना पॉजिटिव होने की खबर ने सभी को हिला के रख दिया है। जाहिर है कि सभी को सावधानी बरतने की सख्त जरुरत है।