Saturday, July 27, 2024
HomeमनोरंजनPankaj Udhas: नहीं रहें मशहूर गायक पंकज उधास, 72 साल की उम्र...

Pankaj Udhas: नहीं रहें मशहूर गायक पंकज उधास, 72 साल की उम्र में ली आखरी सांस

Pankaj Udhas: फिल्म जगत के मशहूर गायक पंकज उधास का 72 साल की उम्र में निधन हो गया है। सिंगर लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनकी फैमिली ने एक स्टेटमेंट जारी करते हुए उनके निधन की खबर दी है। बता दें कि परिवार द्वारा जारी किए गए स्टेटमेंट में लिखा गया है कि- ‘बहुत भारी मन से, हम आपको लंबी बीमारी के चलते 26 फरवरी 2024 को पद्मश्री पंकज उधास के दुखद निधन की जानकारी देते हुए दुखी हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पंकज उधास की मौत आज सुबह 11 बजे मुंबई में हुई। पिछले कुछ समय से वे मुंबई के ब्रीच क्रैंडी अस्पताल में भर्ती थे और इसी अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। जानकारी के मुताबिक पंकज उधास को कुछ महीने पहले कैंसर डिटेक्ट हुआ था और वो पिछले कुछ महीने से किसी से मिल भी नहीं रहे थे। ऐसे में अब उनका अंतिम संस्कार कल मुंबई में किया जाएगा।

gffderersswwea

भारत के मशहूर गायकों में से एक थे पंकज

आपको बता दें कि पंकज उदास भारत के सबसे मशहूर गजल गायकों में गिने जाते थे। उनकी आवाज में ऐसा जादू था कि कोई भी उनके गाने और गजल सुन मंनमुग्ध हो सकता है। पंकज उधास को ‘चिट्ठी आई है’ गजल से शोहरत मिली। यह गजल 1986 में रिलीज हुई फिल्म ‘नाम’ में शामिल थी। इस गजल को सुनकर आज भी कई लोग रो पड़ते हैं। पंकज ने इसके अलावा भी कई गजलों को अपनी आवाज दी जिनमें ‘ये दिल्लगी’, ‘फिर तेरी कहानी याद आई’, ‘चले तो कट ही जाएगा’ और ‘तेरे बिन’ शामिल हैं।

fgdttty

दिलचस्प है पंकज उधास की लव स्टोरी

आपको बता दें कि पंकज भले ही सिंगर हो लेकिन उनकी प्रेम कहानी बेहद फिल्मी रही है। गायक के लव स्टोरी की शुरुआत 70 के दशक में हुई थी। उनकी लव स्टोरी में उनके पड़ोसी का बहुत बड़ा हाथ रहा है। दरअसल, पंकज उदास की उनकी पत्नी फरीदा से पहली मुलाकात उनके पड़ोसी ने ही कराई थी। उस वक्त पंकज उधास ग्रैजुएशन कर रहे थे।

वहीं, फरीदा एक एयरहोस्टेस थीं। पड़ोसी से कराई मुलाकात में पंकज और फरीदा की दोस्ती हो गई थी। इसके बाद दोनों की मुलाकातों का दौर शुरू हुआ। लगातार एक दूसरे के साथ वक्त बिताने के बाद दोनों एक दूसरे के करीब आ गए और एक दूसरे को दिल दे बैठे। इसके बाद दोनों ने शादी रचा ली थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Most Popular