Saturday, July 27, 2024
HomeखेलMI Captain : मुंबई इंडियंस ने छिनी Rohit Sharma से कप्तानी, फैंस...

MI Captain : मुंबई इंडियंस ने छिनी Rohit Sharma से कप्तानी, फैंस के बीच बवाल

MI Captain | Rohit Sharma : 2008 में शुरु हुई आईपीएल आज इतनी बड़ी क्रिकेट लीग बन जाएगी, तब किसी ने ये अनुमान नहीं लगाया था। आज अगर कोई सबसे सफल फ्रेंचाइजी है तो वो मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स है जिनके पास पांच-पांच ट्रॉफी है। पहले महान सचिन तेंदुलकर, फिर रिकी पोंटिंग ने मुंबई के लिए जान लगा दिए लेकिन ट्रॉफी नहीं दिला सके। उसके बाद रोहित शर्मा को कप्तानी सौंपी गई और यहां से मुंबई के सुनहरे सफर की शुरुआत हुई। रोहित ने पहले ही सीजन में मुंबई के लिए खिताब जीता। इसके बाद रोहित ने ऐसी टीम बनाई जिसके खिलाफ खेलना मुश्किल था। उसके बाद एक एक कर पांच ट्रॉफी अपनी टीम को दिलाई। रोहित शर्मा की कप्तानी में कहा तो यह भी जाने लगा था कि अगर मुंबई की टीम फाइनल में पहुंचती है तो उसे हराना मुश्किल है। आंकड़े भी इसके गवाह हैं। मुंबई ने छह फाइनल खेले और पांच जीते। पर कौन जानता था कि उनके लिए 2023 की आईपीएल सीजन बतौर कप्तान आखिरी सीजन होगा।

मुंबई ने हार्दिक पांड्या को बनाया उत्तराधिकारी

दरअसल, रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस ने अचानक शुक्रवार 15 दिसंबर को कप्तानी से हटा दिया गया है। युवा ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को इस टीम के उत्तराधिकारी के रूप में चुना गया है। अब सबसे बड़ा सवाल जो हर फैन के जहन में खड़ा हो रहा है कि रोहित शर्मा को कप्तानी से आखिरी क्यों हटाया गया है? हर कोई इस सवाल का जवाब जानना चाह रहा है। हम भी और आप भी इसी जवाब को ढूंढ रहे हैं। लेकिन अभी तक इसको लेकर कोई जवाब सामने नहीं आया है।

MI Captain | Rohit Sharma

MI को सफल फ्रेंचाइजी बनाने में रोहित का योगदान

रोहित अब भी जून में होने वाले टी20 विश्व कप में भारतीय टीम की कप्तानी करने की दौड़ में बने हुए है। टीम इंडिया के कोच और अधिकारी भी आश्वस्त नजर आ रहे हैं जिससे ज्यादा चांस है कि कप्तानी उन्हें ही सौपी जाए। लेकिन फ्रेंचाइजी का विश्वास जीतने में रोहित कामयाब नहीं रहे। वो शर्मा जो 2013 से मुंबई इंडियंस के टॉप प्लेयर रहे और उन्होंने रिकॉर्ड संख्या में फ्रेंचाइजी के लिए खिताब जीते। जिसकी बराबरी आईपीएल 2023 में महेंद्र सिंह धोनी ने की। जिन्होनें 11 सत्र में टीम की कप्तानी की जिसमें से मुंबई इंडियन्स पांच बार खिताब जीतने में सफल रहा। जब एक ऐसे खिलाड़ी व कप्तान के साथ फ्रेंचाइजी ने ऐसा किया तो फैंस गुस्सा हो गए। फैन्स को ये फैसला बिल्कुल भी रास नहीं आया और सोशल मीडिया पर मुंबई इंडियंस की खिंचाई भी जारी है।

फ्रेंचाइजी मुंह मांगी रकम देने को तैयार

इस सब के बीच ये भी रिपोर्ट आ रही है कि उत्तर भारत की एक आईपीएल फ्रेंचाइजी उन्हें कप्तान और मेंटर की भूमिका निभाने के लिए मुंह मांगी रकम देने को तैयार है। ऐसे में क्या वह अपना मन बदलेंगे? ये देखने वाली बात होगी। हालांकि, रोहित ने कई बार कहा है कि वह मुंबई इंडियन्स को छोड़कर किसी अन्य फ्रेंचाइजी के लिए कभी नहीं खेलेंगे। पर गौर करने वाली बात ये भी है कि फ्रेंचाइजी क्रिकेट की कठोर दुनिया में, मुंबई इंडियन्स द्वारा जारी किए गए एक साधारण मीडिया विज्ञप्ति में उनका एक भी बयान नहीं है।

MI Captain | Rohit Sharma
MI Captain | Rohit Sharma

हालांकि, इस बात से भी झुठलाया नहीं जा सकता कि मुंबई के लिए आईपीएल के पिछले तीन सत्र अच्छे नहीं रहे हैं। 2021 में हार्दिक पूरी तरह से फिट नहीं थे, इसके बाद बुमराह चोट के कारण सत्र से बाहर रहे। टीम ने जोफ्रा आर्चर के लिए बड़ी बोली लगायी लेकिन वह भी चोट के कारण टीम के काम नहीं आये। हालांकि, ये चीजें रोहित की कप्तानी में इस आईपीएल सीजन बदल भी सकती थी लेकिन फ्रेंचाइजी ने युवा कप्तान हार्दिक पांड्या पर ज्यादा भरोसा जताया है।

दूसरे टीम की जर्सी में दिख सकते हैं रोहित

बहरहाल, जब तक रोहित खुद से कुछ नहीं बताते तब तक यह अनुमान लगाना बहुत मुश्किल होगा कि इस फ्रेंचाइजी ने अपने दिग्गज खिलाड़ी के साथ किस तरह की बातचीत की है। हालांकि, फ्रेंचाइजी में घटनाक्रम पर नज़र रखने वालों को आश्चर्य जरुर हुआ है आखिर रोहित को खुद पद छोड़ने का मौका क्यों नहीं दिया गया। विराट कोहली को ही देख लें, विराट ने खुद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर बताया कि वो आरसीबी की कप्तानी छोड़ रहे हैं। लेकिन रोहित के केस में ऐसा नहीं हुआ। फ्रेंचाइजी ने खुद पोस्ट कर ये बताया कि आगामी सीजन के लिए हार्दिक पांड्या उनके कप्तान होंगे। खैर, कुछ लोगों को इसमें कुछ अच्छी चीजें भी दिखाई दे रही हैं। लोगों का मानना है कि हार्दिक के कप्तानी की जिम्मेदारी संभालने से, बल्लेबाज रोहित स्वछंद होकर बल्लेबाजी करेंगे और भविष्य में हो सकता है कि वह किसी और टीम की जर्सी में दिखे।

MI Captain | Rohit Sharma

लोगों के जहन में कई तरह के सवाल

खैर, अब तो कप्तानी चली गई है। वह आगामी सीजन खेलेंगे या नहीं। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में क्या वो खेलना पसंद करेंगे। क्या रोहित शर्मा का आईपीएल करियर खत्म हो गया है। क्या टी20 से रोहित शर्मा रिटायरमेंट ले लेंगे। ऐसे तमाम सवाल खड़े हो रहे हैं। सबसे बड़ा सवाल जो अब क्रिकेट फैंस के जहन में है कि क्या रोहित शर्मा आईपीएल के बाद टीम इंडिया से भी अपनी कप्तानी गंवा देंगे? इन सभी सवालों का जवाब पाने के लिए फैंस को कुछ वक्त तक इंतजार भी करना पड़ सकता है।

Hardik Pandya की मुंबई इंडियंस में हुई वापसी, बन सकते हैं टीम के कप्तान

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Most Popular