Bigg Boss 17 : अंकिता को लेकर एकता कपूर ने विक्की जैन को दी सलाह, बोलीं- ‘अंकिता का दिल बहुत बार टूटा हैं, प्लीज थोड़ा प्यार से’

0
329
Bigg Boss 17

Bigg Boss 17: टीवी का मोस्ट कंट्रोवर्शियल शो ‘Bigg Boss 17 इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ हैं। इस सीजन में एंटरटेनमेंट से लेकर जर्नलिज्म, बिजनेस और सोशल मीडिया से जुड़ी हस्तियां शो का हिस्सा बनी हैं। आए दिन शो में खूब लड़ाई-झगड़े देखने को मिल रहे हैं। वहीं अंकिता लोखंडे भी अपने पती विक्की जैन के साथ शो में नजर आ रही हैं। दोनों के बीच आए दिन मनमुटाव देखने को मिलता हैं। वहीं हाली ही में बीबी हाउस में दोनों की मम्मियां आईं और उन्हें समझा कर गईं।

बीते वीकेंड के वार में अब एकता कपूर ने भी अंकिता और विक्की के लिए एक खास मैसेज दिया है। बता दें कि इस वीकेंड पर करण जौहर ने सलमान खान की जगह शो को होस्ट किया था. उन्होंने एकता कपूर का स्पेशल मैसेज दिखाया, जिसमें एकता अंकिता और विक्की को एडवाइस देती नजर आईं।

yyjyjytyth

विक्की के लिए एकता ने कही बड़ी बात

आपको बता दें कि बीते वीकेंड में शो में कई सारे धमाके देखने को मिले जहां इस बार सलमान खान की जगह करण जौहर शो होस्ट करते नजर आए। वही सनी आर्या शो में अपना आपा खोने और अभिषेक कुमार पर हाथ उठाने को लेकर बीबी हाउस से बाहर हो गए। साथ ही एकता कपूर ने भी अपना एक स्पेशल वीडियो घरवालों के लिए शेयर किया जिसमें उन्होंने विक्की और अंकिता को लेकर बात की।

एकता ने वीडियो में कहा, ‘मैंने बाहर तुम दोनों को अलीमेट कपल के तौर पर देखा है। ये दम और दिलके बीच में दिमाग पीछे रह गया आप दोनों का। और एक और चीज विक्की थोड़ा ज्यादा प्यार से अंकिता से। उसका दिल बहुत बार टूटा है, प्लीज थोड़ा प्यार से रखो। वो बहुत सेंसेटिव हैं।’

ezgif.com webp to jpg 46

एकता के लिए बेहद खास है अंकिता

गौरतलब है कि अंकिता लोखंडे और एकता कपूर लंबे समय से एक-दूसरे के दोस्त हैं। एकता ने अंकिता को ब्रेक दिया था। अंकिता एकता को पॉपुलर शो पवित्र रिश्ता मेंलीड एक्ट्रेस थीं। तभी से दोनों के बीच अच्छा बॉन्ड हैं। एकता शुरू से अंकिता को सपोर्ट कर रही हैं। वहीं इस शो में दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत मेल लीड में थे।

इसी शो के दौरान सुशांत और अंकिता एक-दूसरे के प्यार में पड़े. 6-7 साल रिलेशन में रहने के बाद दोनों अलग हो गए थे। सुशांत के छोड़ने के बाद अंकिता पूरी तरह टूट गई थीं। फिर उन्होंने धीरे- धीरे खुद को संभाला था। सुशांत से अलग होने के बाद अंकिता ने विक्की जैन के साथ शादी कर ली।