Bigg Boss 17: खानजादी के सपोर्ट में बोलीं जवान एक्ट्रेस रिद्धि डोगरा, बोलीं- ‘कुछ है जो उसे परेशान कर रहा हैं’

0
386
Bigg Boss 17
Bigg Boss 17

Bigg Boss 17: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान का मोस्ट कंट्रोवर्शियल रियालिटी शो ‘Bigg Boss 17’ इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ हैं। इस सीजन में एंटरटेनमेंट से लेकर जर्नलिज्म, बिजनेस और सोशल मीडिया से जुड़ी हस्तियां शो का हिस्सा बनी हैं। शो में रैपर खानजादी भी नजर आ रही हैं। लेकिन पिछले कुछ दिनों से खानजादी की हेल्थ ठीक नहीं है।

उन्हें कई बार घर में इमोशनल होते हुए देखा गया है। अपनी बीमारी को लेकर भी कई बार खानजादी फूट फूट कर रोती नजर आई। वहीं, अब खानजादी की इस हालत पर जवान एक्ट्रेस रिद्धि डोगरा ने रिएक्ट किया है।

nhfhyjg

खानजादी के सपोर्ट में बोलीं एक्ट्रेस रिद्धि डोगरा

आपको बता दें कि रिद्धि ने अपने सोशल मीडिया पर एक ट्विट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा- “अगर आपको लगता है कि कोई फेक दिखा रहा है…लेकिन फिर भी मेंटल हेल्थ एक्सपर्ट को बीच में आने दों। कुछ तो है जो उसे परेशान कर रहा है। भले ये बात किसी और को समझ ना आए लेकिन खानजादी और उसके डॉक्टर को जरूर समझ आएगी।

मैंने कल कलर्स टीवी की कुछ क्लिप्स देखीं जिसे देख ऐसा लगा कि व्यक्ति किसी चीज से लड़ रहा है”। वहीं, रिद्धि के इस ट्वीट पर यूजर्स के रिएक्शन भी सामने आ रहे हैं। कुछ उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं तो कुछ उनके खिलाफ भी हैं।

ezgif.com webp to jpg 45

शो छोड़ने के लिए तैयार हो गई थी खानजादी

बता दें कि, खानजादी पिछले दिनों अपनी बिमारी को लेकर बात करने पर काफी इमोशनल होती नजर आई हैं। इसको लेकर उनकी सलमान खान संग बहस भी हुई थी, जिसके बाद वो वीकेंड का वार छोड़ बाथरुम में बैठ गई थीं और खूब रोई थीं। इसके बाद खानजादी ने शो से जाने का भी फैसला लिया था। हालांकि, अभी खानजादी कुछ ठीक नजर आ रही हैं।